फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Woman alleged man for hinding his religion for marriage.

Lucknow: धर्म छिपाकर की शादी, बेटियों से वेश्यावृत्ति कराने की दी धमकी, पीड़िता ने दर्ज कराया केस

Tue, 25 Jun 2024 01:22 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 25 Jun 2024 01:22 AM IST
सार

2011 में सलमान राइन ने पहले उन्हें प्रेम जाल में फंसाया और फिर धर्म छिपाकर कोर्ट में शादी कर ली। कुछ दिन बाद उन्हें पति के गैर समुदाय के होने की बात पता चली। पीड़िता ने जब विरोध किया तो आरोपी ने उनका अश्लील वीडियो बना लिया और धमकी देने लगा।

विज्ञापन
Woman alleged man for hinding his religion for marriage.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महिला ने गैर समुदाय के युवक पर धर्म छिपाकर शादी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पति, ससुर व देवर पर भी सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कर महिला के पति को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


पीड़िता के मुताबिक 2011 में सलमान राइन ने पहले उन्हें प्रेम जाल में फंसाया और फिर धर्म छिपाकर कोर्ट में शादी कर ली। कुछ दिन बाद उन्हें पति के गैर समुदाय के होने की बात पता चली। पीड़िता ने जब विरोध किया तो आरोपी ने उनका अश्लील वीडियो बना लिया और धमकी देने लगा। इसके बाद आरोपी ने उनसे निकाह किया। यही नहीं आरोपी सलमान, उसका पिता मोइनुद्ददीन व देवर फैजान ने उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस बीच पीड़िता ने तीन बेटियों को जन्म दिया।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि आरोपी पति बड़ी बेटी से छेड़छाड़ करता है। विरोध पर बेटियों से वेश्यावृत्ति कराने की धमकी दी। पीड़िता ने पूरी जानकारी हिंदू संगठन को दी। इंस्पेक्टर आलोक राव के मुताबिक महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर सलमान को हिरासत में लिया गया है, जबकि ससुर व देवर की तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed