फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Without Patel, the whole of India could not have been united.

Lucknow News: बिन पटेल के पूरा भारत एक नहीं हो सकता था

Sat, 01 Nov 2025 02:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 01 Nov 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Without Patel, the whole of India could not have been united.
लौहपुरुष की 150वीं जयंती समारोह पर कवि सम्मेलन में काव्य पाठ करते पवन प्रगीत। 
लखनऊ। भारत रत्न लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर शुक्रवार को पटेल प्रतिनिधि सभा की ओर से कवि सम्मेलन हुआ। इसमें कवियों ने अपनी रचनाओं से उन्हें नमन किया।
विज्ञापन


हजरतगंज स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल पार्क में हुए कवि सम्मेलन में डॉ. सुमन दुबे ने पढ़ा, इससे बढ़कर नेक काम कुछ और नही हो सकता था। बीज एकता के कोई भी और नहीं बो सकता था। पांच सौ बासठ रियासतों को एक तिरंगा थमा दिया, बिन पटेल के पूरा भारत एक नहीं हो सकता था..। कविता सुनते ही दर्शक जोश से भर गए।
विज्ञापन

सम्मेलन का संचालन करते हुए मुकुल महान ने पढ़ा कि आएं हैं, रहना भी है, खोना भी है, पाना भी है। जिंदगी की इस कहानी से निकल जाना भी है...। विकास बौखल की पंक्तियां, रियासतें बिखरी हुई, सब पर कसी नकेल, पूरा भारत एक कर हमहो दिए पटेल... पर खूब दाद मिली। पवन प्रगीत ने पढ़ा कि एक गीत ऐसा भी लिखवा दे माई, जिसमें हो खुशबू वतन की समाई..। अभय सिंह निर्भीक ने पढ़ा कि, भारत माता का हरगिज सम्मान नहीं खोने देंगे, अपने पूज्य तिरंगे का अपमान नहीं होने देंगे...। इसके अलावा अतुल अजनबी, निलोत्पल मृणाल ने कविताओं से दर्शकों में जोश भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले मुख्य अतिथि केजीएमयू के बाल चिकित्सा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. आरएन सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया। अध्यक्षता करते हुए लखीमपुर की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश्वरी देवी वर्मा ने सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला। पूर्व विधान परिषद सदस्य कांती सिंह ने विचार व्यक्त किए। संस्था के अध्यक्ष हरी लाल सिंह, अवधेश सिंह, डाॅ. राजेश पटेल, केके वर्मा ने मेहमानों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed