इस रोड से हटाया जाएगा कार बाजार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में विकास के नाम पर बन रहे शॉपिंग कॉम्पलेक्स में पार्किंग नहीं
उन्होंने इसके लिए एक कार्ययोजना बना कर कार्रवाई करने को कहा है। इसके साथ ही फैजाबाद रोड स्थित पार्किंग में चल रहे कार व्यवसाय को हटाने का आदेश डीएम ने दिया है।
शुक्रवार
को उद्योग बंधु की बैठक में पार्किंग की समस्या को सामने रखा गया।
व्यापारियों के प्रतिनिधियों का कहना था कि पार्किंग नहीं होने से सड़क पर
जाम लगा रहता है। इससे काफी असुविधा होती है।
इस पर डीएम ने ऐसी इमारतों को
चिंह्ति कर कार्रवाई करने के लिए कहा है।
डीएम ने अधिकारियों से कहा कि
व्यापारियों से जुड़े मामलों का निस्तारण समय से गुणवत्ता के साथ करें।
डीएम ने उपायुक्त वाणिज्य कर को भी निस्तारण की आख्या संबंधित विभाग से समय
पर मंगवाने के लिए कहा।
डीएम के सामने
फैजाबाद रोड पर कैलाश कुंज कॉम्प्लेक्स में पार्किंग स्थल का कार व्यवसाय
के रूप में प्रयोग किए जाने, नत्था होटल से नाका हिंडोला चौराहे के बीच
खाली जमीन पर सेंट्रल बैंक के बगल में टॉयलेट निर्माण, एलडीए द्वारा
व्यापारियों के भूखंडों की रजिस्ट्री न किए जो के मामले भी सामने आए।
इनमें
अधिकारियों को तुरंत कार्यवाही करने के लिए कहा गया। डीएम ने दौलतगंज में
सड़क, मटियारी चौराहा चिनहट में हैंडपंप की व्यवस्था, व्यापारियों हेतु
सुलभ शौचालय, रहीमनगर क्षेत्र में बनाये गए कूडे़दान को हटाए जाने, डालीगंज
में ठेकेदार द्वारा सड़क पटाई के कार्य में बरती जा रही अनियमितता का
निराकरण करने के संबंध में नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया है।
डीएम ने दो सप्ताह में हैंडपंप ठीक कराने के लिए जलसंस्थान को कहा है।
व्यापारियों के यहां छापे/सर्वे पर डीएम ने नियमानुसार कार्रवाई करने के
लिए कहा। बैठक में व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधि अमरनाथ मिश्र, संजय
गुप्ता व अन्य मौजूद रहे।