फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   With the help of AI, photos of contractor's children were made obscene and sent to relatives, demanding money

Lucknow News: एआई की मदद से ठेकेदार के बच्चों की फोटो अश्लील बनाकर रिश्तेदारों को भेजी, मांगे रुपये

Mon, 08 Apr 2024 02:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 08 Apr 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
With the help of AI, photos of contractor's children were made obscene and sent to relatives, demanding money
लखनऊ। ठेकेदार ने जालसाज पर लोन एप का कर्मचारी बनकर 21 हजार रुपये वसूलने व एआई का इस्तेमाल कर उनके बच्चों की फोटो अश्लील बनाकर वायरल करने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को चिनहट पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


ठेकेदार के मुताबिक, उन्होंने लोन एप से 17 हजार का कर्ज लिया था, जिसे उसी दिन चुका दिया था। कुछ दिन बाद उनके पास काॅल आई। कॉल करने वाले ने खुद को लोन एप कंपनी का कर्मचारी बताया और उन पर 21 हजार रुपये का भुगतान करने का दबाव बनाया। पीड़ित ने आरोपी के बताए खाते पर रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद भी और रकम की मांग की गई। विरोध पर जालसाज ने उनका फोन हैक कर लिया और एआई का इस्तेमाल कर उनके बच्चों की अश्लील फोटो बनाकर रिश्तेदारों को वायरल कर दी। (संवाद)
विज्ञापन


लूट करने वाला आया गिरफ्त में

लखनऊ। राह चलते लोगों से लूट करने वाले को विभूतिखंड पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से लूट का मोबाइल व वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद की है। इंस्पेक्टर के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी बाराबंकी का युसुफ है। आरोपी के खिलाफ 31 मार्च को महिला ने मोबाइल लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed