फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Winter havoc in Uttar Pradesh as 30 dead and Bijnor coldest

उत्तर प्रदेश में सर्दी ने ढाया सितम: 30 लोगों की मौत, बिजनौर सबसे ठंडा

Thu, 26 Dec 2019 02:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 26 Dec 2019 02:20 AM IST
विज्ञापन
Winter havoc in Uttar Pradesh as 30 dead and Bijnor coldest
winter - फोटो : varanasi rain cold winter

प्रदेश में सर्दी का सितम जारी है। बुधवार को ठंड से प्रदेश में 30 लोगों की मौत हो गई। प्रदेश में बिजनौर सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम पारा 3 डिग्री जबकि अधिकतम 11 डिग्री सेल्सियस रहा। कानपुर में सभी उड़ानें रद्द करनी पड़ी। 

विज्ञापन


वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट से चार उड़ानों को निरस्त करना पड़ा। वहीं प्रदेश से चलने वाली 100 से ज्यादा ट्रेनें विलंब से चल रही हैं। यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरे में छह वाहन भिड़ गए। 
विज्ञापन


बुंदेलखंड समेत मध्य यूपी में बुधवार को ठंड से 25 लोगों की मौत हो गई। कानपुर में सबसे ज्यादा 15 लोगों की जान गई है। बांदा में 3, चित्रकूट और महोबा में 2-2 जबकि जालौन, कन्नौज और कानपुर देहात में 1-1 की जान चली गई। यही नहीं कानपुर में बुधवार सीजन का सबसे सर्द दिन रहा। 4.6 डिग्री सेल्सियस पर आया तापमान, अब तक सबसे न्यूनतम पर रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, घने कोहरे और खराब मौसम की वजह से कानपुर आने वाली सभी फ्लाइट बुधवार को रद्द रहीं। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद बृहस्पतिवार को भी अहमदाबाद, मुंबई और दिल्ली की दोनों फ्लाइट निरस्त की गई हैं।

पूर्वांचल में बीते 24 घंटे में ठंड से पांच लोगों की मौत हो गई। वाराणसी में बुधवार को अधिकतम 17 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। वाराणसी में 1, भदोही में 2, चंदौली और बलिया में ठंड से 1-1 व्यक्ति की मौत हो गई।

वेस्ट यूपी में भी शीतलहर से जनजीवन प्रभावित है। मेरठ में क्रिसमस के दिन सर्दी ने 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मेरठ में अधिकतम तापमान 11.6 व रात का न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। तापमान में 4.8 डिग्री व रात के तापमान में 1.4 डिग्री की गिरावट आई।

वहीं, बिजनौर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत, शामली में भी दिनभर सूरज नहीं निकला। सहारनपुर में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री पहुंच गया है। दूसरी ओर यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार की देर रात घने कोहरे में छह वाहन एक-दूसरे से टकरा गए। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।


इन फसलों में है नुकसान की आशंका
टमाटर, आलू,  मिर्च,  बैंगन, भिंडी आदि सब्जियों, पपीता, आम, केला के पौधों, मटर, चना, अलसी, जीरा, धनिया, सौंफ आदि फसलों में 80 से 90 प्रतिशत तक नुकसान हो सकता। आलू, अरहर, चना, सरसों, गेहूं, जौ आदि फसलों में भी नुकसान की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed