‘मेरा देश, मेरा गणतंत्र’ पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया सम्मानित, ये बने विजेता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘मेरा देश, मेरा गणतंत्र’ पेंटिंग प्रतियोगिता के 26 विजेता शुक्रवार को सम्मानित किए गए। यह पुरस्कार उन्हें हुसैनगंज मेट्रो स्टेशन पर आयोजित समारोह में मेट्रो के निदेशक, रोलिंग स्टॉक महेंद्र कुमार ने दिए।इस मौके पर बच्चों ने अमौसी तक मेट्रो राइड की।
आजादी के बाद भारत ने कैसे तरक्की की, क्या विकास हुआ, कहां डगमगाए और कब-कब अपनी ताकत का लोहा मनवाया...गणतंत्र दिवस पर हुई पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपने विचारों व कल्पनाओं के रंग भरे। प्रतियोगिता दो वर्गों में हुई, जिसमें सीनियर वर्ग में पहला पुरस्कार राजगुरु चौहान को मिला, जिन्हें साइकिल दी गई जबकि द्वितीय पुरस्कार श्रद्घा यादव और तृतीय पुरस्कार निदा परवीन को मिला।
जूनियर वर्ग में पहला पुरस्कार हर्षिता मिश्रा, द्वितीय पुरस्कार आदर्श कुमार नषाद और तृतीय पुरस्कार आदित्य मिश्र को दिया गया। अन्य बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। विजेताओं को मेडल, सर्टिफिकेट, साइकिल, बैग, ट्रैकसूट, पेन व कलाई घड़ी दी गई।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में वरिष्ठ कलाकार गिरीश तिवारी, आर्मी पब्लिक स्कूल की सपना शर्मा व वरिष्ठ कलाकार शिप्रा सिंह शामिल रहीं। एलएमआरसी की कंपनी सेक्रेटरी पुष्पा बेलानी भी मौजूद रहीं।
ये रहे सीनियर वर्ग व जूनियर वर्ग के विजेता
सीनियर वर्ग
पहला पुरस्कार (साइकिल): राजगुरु चौहान
द्वितीय पुरस्कार (ट्रैक सूट): श्रद्धा यादव
तृतीय पुरस्कार (बैग व पेन सेट): निदा परवीन
सांत्वना पुरस्कार (रिस्ट वॉच) : शिवांगी पांडेय, आदित सिंह, अग्रिमा मिश्रा, वत्सल सक्सेना, तीक्ष्ण प्रकाश, शिवा पांडेय, मिताली सिंह, आयुषी मौर्या, संजना निषाद व भव्या मौर्या।
जूनियर वर्ग
पहला पुरस्कार (साइकिल): हर्षिता मिश्रा
द्वितीय पुरस्कार (ट्रैक सूट): आदर्श कुमार निषाद
तृतीय पुरस्कार (बैग व पेन सेट): आदित्य मिश्र
सांत्वना पुरस्कार (रिस्ट वॉच): सार्थक पांडेय, सोव्यम शर्मा, समर्थ पांडेय, पुष्कल सिंह, अविरल मिश्र, गौरी सिंह, तमन्ना यादव, शिवांश द्विवेदी, अमन वर्मा व स्वाति चौरसिया।