फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   wing commander harshit cremated in lucknow

अलविदा विंग कमांडर...मिग हादसे में शहीद हर्षित को भाई ने दी मुखाग्नि तो पत्नी ने दी अंतिम सलामी

Mon, 27 Dec 2021 02:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
wing commander harshit cremated in lucknow
सुधांशु सक्सेना, लखनऊ। गम का आलम और हर आंख नम। वीर सपूत को याद करते हर किसी का रूंधता गला। वायुसेना, प्रशासन व पुलिस अधिकारियाें व अपार्टमेंट में रहने वालों का हुजूम। यह दृश्य था रविवार को गोमतीनगर विस्तार स्थित कावेरी अपार्टमेंट का। जैसलमेर में मिग दुर्घटना में शहीद हुए विंग कमांडर हर्षित सिन्हा (39) का पार्थिव शरीर यहां पहुंचा तो सभी की आंखों से अश्रुधारा बह निकली। मां किरण सिन्हा, पिता हेमंत सिन्हा, पत्नी प्रियंका, बेटियां पीहू व कुहू, भाई मोहित समेत हर शख्स के सब्र का बांध टूट गया। अफसरों ने शहीद के अंतिम दर्शन के लिए ताबूत को परिसर में रखा, श्रद्धांजलि देने वाला हर शख्स बिलख पड़ा।
विज्ञापन

इसके बाद शहीद का पार्थिव शरीर अतिंम संस्कार के लिए बैकुंठ धाम ले जाया गया, जहां सशस्त्र सलामी के साथ अंतिम विदाई दी गई। पत्नी प्रियंका व बहन स्वाति ने सैल्यूट कर शहीद को विदा किया। भाई मोहित सिन्हा ने मुखाग्नि दी। वायुसेना के अधिकारियों ने पत्नी को तिरंगा, कैप व मेडल सौंपा तो वह फफक कर रो पड़ीं। इस दौरान वायुसेना के शीर्ष अधिकारियों के साथ सैन्य अधिकारी, एसडीएम सदर प्रमोद कुमार, तहसीलदार आनंद तिवारी, एसीपी अखिलेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अभिनंदन के जिगरी थे हर्षित
हर्षित ने मूलरूप से अपनी पढ़ाई सिटी मॉन्टेसरी स्कूल महानगर से की थी। विद्यार्थी जीवन से ही उनके अंदर देश सेवा का जज्बा था। उन्हें हमेशा से एयरफोर्स में जाने का मन था। उन्होंने एनडीए क्लीयर किया और एयरफोर्स ज्वाइन की। वर्ष 1999 में एयरफोर्स से जुड़ने के बाद अभिनंदन वर्धमान के साथ ट्रेनिंग ली। इसके बाद अंबाला, भुज, जम्मू कश्मीर, सूरतगढ़ समेत कई जगहों पर तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

2500 घंटे फ्लाइट उड़ाने का था अनुभव
विंग कमांडर हर्षित सिन्हा अधिकारियों के बीच सर्वाधिक फ्लाइट लेने के लिए लोकप्रिय थे। उन्हें 2500 घंटे से अधिक फाइटर प्लेन उड़ाने का अनुभव था।
पत्नी से देश की सुरक्षा पर करते थे चर्चा
हर्षित के पिता हेमंत सिन्हा मूल रूप से अयोध्या के रहने वाले हैं। वह यूनियन बैंक से रिटायर्ड अधिकारी हैं और मां किरण गृहिणी हैं। हर्षित की पत्नी प्रियंका एयरफोर्स में स्कवाड्रन लीडर के पद पर काम कर चुकी हैं। हर्षित अक्सर पत्नी के साथ देश की सुरक्षा व देशसेवा पर चर्चा करते थे।
कोरोना काल में नहीं आ पाए थे घर
हर्षित करीब तीन साल पहले लखनऊ आए थे। कोविड काल में उन्होंने घर आने का प्रयास किया, लेकिन कोरोना केस बढ़ने के चलते नहीं आ पाए। इस बार घर आकर परिवार संग समय बिताने का वादा किया था।
जैसलमेर में क्रैश हुआ प्लेन
हर्षित सिन्हा का प्लेन शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे पाकिस्तान बॉर्डर के करीब जैसलमेर के सुदासरी नेशनल डेजर्ट पार्क के पास क्रैश हुआ। हादसे के बाद प्लेन में धमाके के साथ आग लग गई थी।

शहीद को मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धांजलि
राजस्थान के जैसलमेर में कर्तव्य पालन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए लखनऊ निवासी भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर हर्षित सिन्हा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत विंग कमांडर के परिवारीजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शोक की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश सरकार द्वारा दिवंगत विंग कमांडर के परिवार को हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed