हरकतों से बाज नहीं आ रहे लोग, क्वारंटीन सेंटर में उड़ी शराब व मुर्गे की दावत, केस दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाख कोशिशों के बाद भी लोग बाज नहीं आ रहे हैं। मिल्कीपुर तहसील के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए एक क्वारंटीन सेंटर में रह रहे 15 लोगों ने बुधवार रात मुर्गे व शराब की दावत उड़ाई। मामले का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। मिल्कीपुर एसडीएम अशोक कुमार शर्मा ने कहा कि क्वारंटीन सेंटर में शराब और मुर्गे की दावत देना गंभीर मामला है। मामले की जांच पूरी हो गई है। दोषी लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
लॉकडाउन की घोषणा के बाद ग्राम चौधरीपुर के 15 लोग दिल्ली से आए थे। जिन्हें गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय चौधरीपुर में गांव के ही चौकीदार अनिल कुमार की निगरानी में रहने का निर्देश दिया गया था। क्वारंटीन किए गए जय कुमार मिश्र ने बताया कि बीती बुधवार रात गांव के प्रधान पुत्र धर्मेंद्र कुमार यादव ने अपने कुछ चहेतों को गांव में बनने वाली देसी शराब व मुर्गा परोसा। हालांकि क्वारंटीन सेंटर में रह रहे कुछ लोगों ने इसका विरोध भी किया।
इसी बीच जय कुमार व नन्हे राम के बीच हाथापाई शुरू हो गई। मौजूद चौकीदार गुहार लगाता रहा। विवाद बढ़ते देख चौकीदार ने पुलिस को मोबाइल से मामले की सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस ने उच्च अधिकारियों को सूचित करते हुए घटना की जानकारी थानाध्यक्ष कुमारगंज अजय कुमार सिंह को दी।
दोषी लोगों पर एफआईआर दर्ज कर होगी कार्रवाई
मौके पर पहुंचे एसओ कुमारगंज ने शराब पीकर उत्पात मचाने वाले लोगों को सख्ती बरतते हुए काबू में किया। पुलिस क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर आरके राय ने बताया कि क्वारंटीन किए गए लोगों द्वारा शराब के नशे में उत्पात मचाना गंभीर मामला है। शराब वहां तक कैसे पहुंची?
पुलिस इसकी भी जांच कर रही है। जल्द ही लोगों की गिरफ्तारी की जाएगी। वहीं, मिल्कीपुर एसडीएम अशोक कुमार शर्मा ने कहा कि जांच पूरी हो गई है। दोषी लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।