फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   will voting percent increase in purvanchal

क्या पूर्वांचल का वोटर रच पाएगा इतिहास?

Mon, 12 May 2014 02:46 AM IST
राजेन्द्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
राजेन्द्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 12 May 2014 02:46 AM IST
विज्ञापन
will voting percent increase in purvanchal

पहले चरण से लेकर पांचवे चरण तक का मतदान प्रतिशत कम होता जा रहा है। क्या अंतिम चरण में यह बढ़ेगा?

विज्ञापन


काशी समेत पूर्वांचल की 18 सीटों पर वोटों की बारिश जनता के मिजाज का बैरोमीटर बनेगी। सोमवार को होने वाले आखिरी चरण के मतदान पर सभी सियासी दलों की नजरें लगी हुई हैं।

लोकतंत्र के महापर्व में मौसम की तपिश और सियासी गरमाहट के बीच इम्तिहान पूर्वांचल के वोटरों का भी है।
उनके सामने मतदान में फर्स्ट डिवीजन से पास होने की चुनौती है।

आखिरी चरण की 18 सीटों पर 1.27 करोड़ युवा और आठ लाख पहली बार के मतदाता बूथों की रौनक बढ़ा सकते हैं।

मतदान को लेकर युवा उत्साहित

will voting percent increase in purvanchal

प्रदेश में अब तक पांच चरणों में 62 सीटों पर मतदान हो चुका है। सोमवार को 18 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। उम्मीद की जा रही है कि पांच चरणों के वोटिंग पैटर्न का रुझान काशी और पूर्वांचल के मतदान में भी दिखेगा।

राजनीतिशास्त्री डॉ. एसके द्विवेदी मानते हैं कि वोटिंग का घटना-बढ़ना पूर्वांचल के सियासी बैरोमीटर का काम करेगा। हालांकि यह सर्वमान्य फिनोमना नहीं है लेकिन फिर भी बढ़ा मतदान आमतौर पर बदलाव के लिए होता है।

काशी की गरमाहट भी पूर्वी यूपी की बाकी सीटों पर असर दिखाएगी। काशी में बेनियाबाग के मो. आदिल हों या बीएचयू की कृतिका, दोनों का कहना है कि मतदान को लेकर युवा वर्ग उत्साहित है।

इस बार वे पिछली वोटिंग का रिकॉर्ड तोड़ेंगे। गौरतलब है कि पूर्वांचल की 18 सीटों पर 2009 में केवल 48.17 फीसदी मतदान हुआ था। काशी में केवल 43.13 फीसदी वोटर ही बूथों तक पहुंच सके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या पूर्वांचल में टूटेगा रिकॉर्ड

will voting percent increase in purvanchal
अब तक हर चरण में मतदान प्रतिशत गिर रहा है। सवाल यह है कि काशी और पूर्वांचल के वोटर क्या गिरते मतदान को रोकेंगे ? क्या वे पहले चरणों से ज्यादा वोट डालेंगे ? अब तक प्रदेश की 62 लोकसभा सीटों पर औसतन 59.35 फीसदी वोट पड़े हैं।

सबसे ज्यादा 64.38 फीसदी मतदान पहले चरण में वेस्ट यूपी की दस सीटों पर हुआ था। दूसरे चरण में 61.94, तीसरे चरण में 59.96, चौथे चरण में 58.58 और पांचवें चरण में 57.90 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।

किस चरण में कितना मतदान
चरण-सीट-मतदान
प्रथम-10-64.38
दूसरा-11-61.94
तीसरा-12-59.96
चौथा-14-58.58
पांचवां-15-57.90
कुल-62-59.35
विज्ञापन

काशी में हो सकता है रिकॉर्ड मतदान

will voting percent increase in purvanchal

लखनऊ विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. एसके द्विवेदी लोकसभा चुनाव में वोटिंग और मतदाताओं के रुझान पर खास नजर रखे हुए हैं।

उनका आकलन है कि अंतिम चरण में इस बार वाराणसी में रिकॉर्ड मतदान होगा। वह कहते हैं, मोदी और केजरीवाल के आने से काशी में राजनीतिक हलचल बढ़ी हुई है।

रोड शो में जिस तरह से शक्ति प्रदर्शन हुआ है, उसकी अभिव्यक्ति ज्यादा वोटिंग के रूप में सामने आएगी। उन्हें लगता है कि गर्मी के बावजूद काशी में मतदान 60 प्रतिशत तक पहुंच सकता है।

पिछलों चरणों के रुझान और राजनीतिक हालात को देखते हुए आजमगढ़ और पूर्वांचल की अन्य सीटों पर भी पिछले सालों से औसतन 8 से 12 फीसदी ज्यादा मतदान का अनुमान है।

2009 में इतने प्रतिशत हुआ

will voting percent increase in purvanchal

वाराणसी-43.13
डुमरियागंज-49.15
महाराजगंज-55.63
गोरखपुर-44.63
कुशीनगर-50.78

देवरिया-45.24
बांसगांव-39.38
लालगंज-43.70
आजमगढ़-44.68

घोसी-44.14
सलेमपुर-40.69
बलिया-40.50
जौनपुर-45.99
मछलीशहर-41.06

गाजीपुर-50.57
चंदौली-46.40
मिर्जापुर-52.31
राबर्ट्सगंज-48.55

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed