फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Will talk to officials on the condition of city roads: Rahul

शहर की सड़कों की हालत पर अधिकारियों से करेंगे बात : राहुल

Sat, 22 Feb 2025 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 22 Feb 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Will talk to officials on the condition of city roads: Rahul
रायबरेली। भुएमऊ गेस्ट हाउस में शुक्रवार को सांसद राहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत की और जिले भर से आए करीब पांच सौ लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान शहर की खराब सड़कों का मामला उनके सामने आया, इस पर उन्होंने अफसोस जाहिर किया। कहा कि वह प्रशासनिक अधिकारियों सेे बात करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शहर स्मार्ट होगा और उसके लिए उन्हें जो भी करना पड़ेगा, वह करेंगे। इस दौरान अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता संशोधन बिल पर बात की तो उन्होंने कहा कि इसे वह लोकसभा में उठाएंगे। शुक्रवार सुबह भुएमऊ गेस्ट हाउस में राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की तो उनकी बात को गौर से सुना।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं से कहा कि हर बूथ पर पार्टी मजबूती से खड़ी रहे। जनहित के मुद्दों पर आवाज उठाई जाए। दलितों, पिछड़ों और गरीबों के समस्याओं का हर हाल में निस्तारण कराया जाए। जहां कहीं भी संगठन स्तर पर कमजोरी है तो उसे दूर किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



लक्ष्य 2027 के लिए राहुल गांधी ने सभी में जोश भरा। इसके बाद उन्होंने फरियाद लेकर आए लोगों की समस्याओं को सुना। इसके निस्तारण को लेकर पार्टी पदाधिकारियों को कहा। राहुल गांधी ने कहा कि जिस समस्या का समाधान जिले स्तर पर न हो, उसकी सूची उन्हें बनाकर भेजी जाए।

राहुल गांधी से मिलने आए लोगों ने शहर की बदहाल सड़कों की समस्या के निस्तारण की बात कही जिस पर उन्होंने कहा कि जो भी सड़क खराब हैं, उसकी सूची दिल्ली भेजी जाए। सड़कों के निर्माण को लेकर वह प्रशासनिक अधिकारियों से पूछताछ करेंगे।



इस दौरान जिला अस्पताल और सीएचसी में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी की बात रखी गई। इस पर उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर हों, इसके लिए वह अपने स्तर से कार्रवाई कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed