{"_id":"648de5985a29fedd29066fb6","slug":"will-ring-the-bell-of-mps-residence-in-august-raebareli-news-c-13-1-294118-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अगस्त में सांसदों के आवास की घंटी बजाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अगस्त में सांसदों के आवास की घंटी बजाएंगे
Sat, 17 Jun 2023 10:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 17 Jun 2023 10:25 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली। आल टीचर्स एंड इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा) की महात्मा गाँधी इंटर कॉलेज में शनिवार को हुई बैठक में पुरानी पेंशन बहाली की मांग गूंजी। इस मुद्दे को लेकर अगस्त में होने वाले सांसदों के घर पर घंटी बजाओ कार्यक्रम और अक्तूबर में होने वाली शंखनाद रैली पर चर्चा की गई। इसी महीने 7 जून को एनपीएस-निजीकरण भारत छोड़ो रथ यात्रा निकाली जा चुकी है।
जिला संयोजक इरफान अहमद, जिला संरक्षक राजेश यादव एवं सुरेंद्र वर्मा, जिला संयोजिका सरला वर्मा, महामंत्री राज कुमार गुप्ता, जिला महिला महामंत्री ममता यादव, कोषाध्यक्ष अंजनी मौर्य, दिनेश कुमार ने 7 जून की रथ यात्रा की समीक्षा की। रथ यात्रा में सहयोग के लिए सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों का आभार जताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगे होने वाले कार्यक्रमों में भी सभी लोग एकजुट होकर प्रतिभाग करेंगे।
जिला मीडिया प्रभारी मो. नसीम, प्रवक्ता अनवर अली, मयंक वर्मा, मंत्री शिवनाथ यादव ने बताया कि 1 से 9 अगस्त तक देश के सभी सांसदों के आवास पर घंटी बजाओ कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके अंतर्गत संसदीय क्षेत्र में कार्यरत शिक्षक-कर्मचारी एकजुट होकर सांसद को पुरानी पेंशन बहाली के लिए ज्ञापन सौंपेंगे। इसके अलावा एक अक्तूबर को दिल्ली में पेंशन शंखनाद रैली होगी, जिसमें केंद्रीय कर्मचारी भी हिस्सा लेंगे। डलमऊ संयोजक प्रकाश चंद्र यादव, शिवगढ़ संयोजक आशुतोष यादव, सरेनी संयोजक सुनील पाल, ऊँचाहार संयोजक सुरेश यादव, राजेश मौर्या ने कहा कि ब्लॉक कार्यकारिणी सक्रिय की जा रही हैं। सभी विभागों के शिक्षकों-कर्मचारियों से संपर्क कर रहे हैं। हर ब्लॉक से दिल्ली रैली में शामिल होने के लिए टिकट बनवाए जा रहे हैं।