{"_id":"5db2b7c28ebc3e01463f5774","slug":"wild-animal-killed-a-innocent-girl-in-balrampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलरामपुरः जंगली जानवर ने घर में घुसकर मासूम को बनाया शिकार, तालाब के किनारे शव छोड़कर भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुरः जंगली जानवर ने घर में घुसकर मासूम को बनाया शिकार, तालाब के किनारे शव छोड़कर भागा
Fri, 25 Oct 2019 04:46 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
Published by: Amulya Rastogi
Updated Fri, 25 Oct 2019 04:46 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर में हरैयासतघरवा थाना क्षेत्र के भुजेहरा गांव में गुरुवार रात करीब 1 बजे जंगली जानवर ने घर में घुस कर एक मासूम को अपना शिकार बना लिया। मालूम हो शुक्रवार को मृतक बच्ची की मां कुसुम ने बताया कि गुरुवार रात करीब एक बजे वह घर में अपने बच्चों के साथ सो रही थी कि अचानक कोई जंगली जानवर उनकी छोटी पुत्री पूजा (एक वर्ष) को मुंह में दबोचकर भागने लगा।
आहट पाकर कुसुम चिल्लाने लगी तभी मोहल्ले के लोगों ने पालतू कुत्ते खदेड़े जिससे घर से करीब 50 मीटर दूरी पर तालाब के किनारे लाश छोड़कर भाग गया। प्रधान प्रतिनिधि फखरुद्दीन ने बताया कि घटना के बाद से पुलिस और वनविभाग को सूचना दी है। इससे पहले भी जंगली जानवरों ने कई मवेशियों को शिकार बनाया जिससे गांव में काफी दहशत है।
घटना स्थल पर प्रभारी निरीक्षक हरैया राजितराम ने दलबल के साथ पहुंचकर खोजबीन कराई। क्षेत्रीय वनाधिकारी बरहवा रेंज आर के सिंह ने बताया कि जंगली जानवर लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाई की जायेगी। मृतका की मां कुसुम ने बताया कि उनके पति छोटेलाल मजदूरी करने बाहर गये हैं।