{"_id":"6aa70f5c0b5b856d9d04f1ed","slug":"wife-of-servant-accused-of-stealing-crores-arrested-lucknow-news-c-13-lko1070-1917979-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: करोड़ों की चोरी करने के आरोपी नौकर की पत्नी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: करोड़ों की चोरी करने के आरोपी नौकर की पत्नी गिरफ्तार
विज्ञापन
लखनऊ। महानगर के निशातगंज निवासी कारोबारी प्रवीण कुमार के फ्लैट से एक करोड़ के जेवर और 50 लाख नकदी चुराने के आरोपी नौकर की पत्नी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पति की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। 12 अगस्त 2025 को प्रवीण की पत्नी शालिनी ने महानगर थाने में आरोपी दंपती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।
इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्र ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बिहार के मधुबनी निवासी विभा देवी है। शालिनी की एफआईआर के अनुसार विभा का पति आरोपी जितेंद्र पंडित 12 साल से उनके यहां खाना बनाता था। विभा भी कभी-कभी लखनऊ आती थीं। दोनों शालिनी के ही फ्लैट में रहते थे। दाेनों ने बीच-बीच में मौका देखकर गहने और नकदी चुरा ली थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस को आरोपियों के बिहार में होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने बिहार विभा को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी के पास चोरी किए गए रुपयों से 8.29 लाख के जेवर और 25 हजार रुपये बरामद हुए है। साथ इसके बैंक अकाउंट में जमा 60 लाख रुपयों को फ्रीज कराया गया है। आरोपी ने इस रकम से बिहार में जमीन भी खरीदी थी।