फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Wife had husband killed by her lover after he objected to their illicit relationship.

Lucknow News: अवैध संबंध के विरोध पर पत्नी ने प्रेमी से कराई थी पति की हत्या

Tue, 22 Sep 2026 02:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Wife had husband killed by her lover after he objected to their illicit relationship.
लखनऊ। कृष्णानगर के बाराबिरवा में 13 सितंबर को श्रमिक रामबाबू मौर्या की हत्या उनकी पत्नी पुष्पा मौर्या ने प्रेमी नीरज के साथ मिलकर कराई थी। कृष्णानगर पुलिस ने इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। रामबाबू के भाई काकोरी के गोला कुआं निवासी श्याम बाबू ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

डीसीपी दक्षिणी मुश्ताक ने बताया कि गिरफ्तार प्रेमी कानपुर नगर के बिठूर में पैगूपुर नया पुरवा गांव निवासी नीरज मौर्या है। पुलिस को आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल चाकू भी मिला है। मामले के खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई थीं। 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी गई थीं। पुलिस ने सर्विलांस के जरिये दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन




पांच साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

डीसीपी के अनुसार पुष्पा ने पूछताछ में बताया कि 12 वर्ष पहले दोनों का प्रेम विवाह हुआ था। पांच साल पहले नीरज का भी उनके घर आना-जाना हो गया। धीरे-धीरे बातचीत होने पर उनका नीरज से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। करीब छह माह पहले पति रामबाबू को इसकी जानकारी हुई तो नीरज का घर आना-जाना बंद हो गया। पुष्पा ने बताया कि इस बात से वह आक्रोशित हो गई और प्रेमी के साथ मिलकर अगस्त में पति की हत्या की साजिश रची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




दो चरणों में साजिश को दिया अंजाम

पुष्पा ने बताया कि साजिश के तहत पहले चरण में उसने पति की बाइक चोरी कराई थी। नीरज ने उसी बाइक को बरामद कर पति का भरोसा जीत लिया और उसका घर आना-जाना दोबारा शुरू हो गया। दूसरे चरण में पति की हत्या के लिए उसने 13 सितंबर का दिन चुना था। बताया कि किसी को उस पर कोई संदेह न हो इसलिए वह आठ सितंबर को बाला जी के दर्शन के लिए राजस्थान निकल गई थी और घटना के अगले दिन लौट आई।




ऐसे दिया घटना को अंजामः
डीसीपी ने बताया कि 13 सितंबर को रामबाबू के दोस्त कृष्णानगर के बाराबिरवा निवासी दोस्त शुभम की बेटी के जन्मदिन की पार्टी थी। उसी पार्टी में नीरज भी रामबाबू के साथ गया था। देर रात पार्टी खत्म होने पर जब शुभम परिवार के साथ निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स में सोने चला गया तो नीरज ने रामबाबू को और शराब पिलाने के बहाने उसी झोपड़ी में रोक लिया था। रामबाबू के अधिक नशे में होने पर नीरज ने गला रेत कर उसकी हत्या कर दी थी। डीसीपी ने बताया कि आरोपी नीरज पर कानपुर नगर के भी एक थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज है। वह छह साल पहले उस मामले में जेल से छूटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed