फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Wife given 'triple talaq' for not bringing a car as dowry, FIR registered against five people

Lucknow News: दहेज में कार न मिलने पर पत्नी को दिया तीन तलाक, पांच पर एफआईआर

Tue, 04 Aug 2026 02:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 04 Aug 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Wife given 'triple talaq' for not bringing a car as dowry, FIR registered against five people
लखनऊ। बाराबंकी की जैदपुर निवासी आफरीन फातिमा ने पति पर दहेज में कार न देने पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। साथ ही आरोपी के घरवालों पर प्रताड़ना का आरोप है। विकासनगर पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

आफरीन के मुताबिक, उनका निकाह 1 दिसंबर 2025 को विकासनगर निवासी शाहबाज अहमद से हुआ था। निकाह के बाद शाहबाज, उसकी मां रहीसा, ननद तबस्सुम, तरन्नुम और देवर शादाब ने दहेज में कार मांगी। इसके लिए आरोपियों ने उन्हें प्रताड़ित करना शुरू किया और विरोध पर पीटते थे। पति ने उन्हें रिवॉल्वर से गोली मारने की भी कोशिश की। 29 जुलाई को आरोपियों ने उन्हें फिर पीटा। ससुर ने उन्हें बचाया। अगले दिन पिता के आने पर आरोपियों ने अभद्रता की और पति ने तीन तलाक देकर उन्हें घर से भगा दिया। थानाध्यक्ष आलोक सिंह ने बताया कि आरोपियों और पीड़िता को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed