पोंछा लगे फर्श पर कुत्ता चढ़ाया तो हुई कहासुनी, पति ने लगाई फांसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में बिठूर थानाक्षेत्र के मंधना में साफ फर्श पर कुत्ता चढ़ाना पति-पत्नी के झगड़े की वजह बन गया। आवेश में आकर पति ने फांसी लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई।
मंधना के बगदौधी बांगर में योगेंद्र सिंह (60) सिंचाई विभाग के रिटायर्ड जेई थे। घर पर पत्नी ममता है। एक बेटा सुमित उर्फ चिंकू साफ्टवेयर इंजीनियर है और परिवार समेत कोलकाता में रहता है।
बेटी गुड़िया उर्फ स्वीटी की शादी हो चुकी है। घर पर केवल पति-पत्नी ही रहते थे। शनिवार सुबह करीब 10 बजे ममता ने घर में पोंछा लगाया था। इसी बीच योगेंद्र अपना पालतू जर्मन शेफर्ड कुत्ता लेकर घर आ गए।
कुत्ते के पंजे से फर्श हुआ गंदा तो हुई कहासुनी
कुत्ते के पंजों से फर्श गंदा हो गया। इसी बात पर पति-पत्नी में कहासुनी हो गई। आवेश में आकर योगेंद्र ने घर की तीसरी मंजिल पर रस्सी से खिड़की के एंगल के सहारे फांसी लगा ली।
काफी देर तक नीचे न आने पर ममता ने ऊपर जाकर देखा तो होश उड़ गए। शोर मचाने पर पड़ोस के लोग आ गए। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई।