फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Wife beaten, bitten, Merchant officer arrested in Lucknow.

दहेज के लिए हैवान बना मर्चेंट नेवी अफसर: पत्नी को पीटा, दांतों से काटा और गला दबाकर जान लेने की कोशिश की

Mon, 19 Dec 2022 12:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Mon, 19 Dec 2022 12:17 PM IST
सार

एक मर्चेंट नेवी अफसर ने दहेज के लिए अपनी पत्नी को बुरी तरह पीटा और उसकी जान लेने की कोशिश की। पत्नी किसी तरह भागी और पुलिस से शिकायत की।

विज्ञापन
Wife beaten, bitten, Merchant officer arrested in Lucknow.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हुसैनगंज के सरोजनी नायडू मार्ग निवासी मर्चेंट नेवी अफसर ने दहेज की मांग को लेकर पत्नी को जमकर पीटा। आरोप है कि इसके बाद दांतों से काटा व गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। किसी तरह बचकर निकली पीड़िता ने मामले की जानकारी डीसीपी मध्य अपर्णा रजत कौशिक को दी। हत्या की कोशिश समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पीड़िता की सास की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


पीड़िता पूनम उपाध्याय के मुताबिक, 2017 में वह एक निजी बैंक में नौकरी करती थी। इस दौरान परिचित दोस्त के जरिये मर्चेंट नेवी में सेकंड क्लास अफसर अभिषेक शंकर से मुलाकात हुई थी। 2019 में दोनों की शादी हुई थी। आरोप है कि शादी के दूसरे दिन से ही दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा था। ड्यूटी से लौटने पर पति उसे पीटते थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कांग्रेस की बैठक में जातिगत जनगणना व पिछड़ों के लिए 52 फीसदी आरक्षण की उठी मांग
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - एलडीए: 5000 फाइलें गायब, सुनवाई में दी जा रही तारीख पर तारीख, अवैध कब्जों पर नहीं हो पा रहा फैसला


पीड़िता के मुताबिक, दस दिनों से अभिषेक ने ज्यादा मारपीट शुरू कर दी थी। दो दिन पहले पिटाई के बाद दांतों से काट लिया। दोबारा फिर उसी तरह मारा और दांत से काटने के बाद गला दबाने लगा। किसी तरह खुद को बचाया और परिचित की मदद से हजरतगंज स्थित डीसीपी कार्यालय पहुंची और आपबीती सुनाई।

प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक, केस दर्ज कर अभिषेक शंकर को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि आरोपी की मां की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed