फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   why dr ayyub not arrestes ask DIG.

'क्यों नहीं हो रही यौन शोषण के आरोपी डॉ. अय्यूब की गिरफ्तारी'

Thu, 23 Mar 2017 02:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 23 Mar 2017 02:44 AM IST
विज्ञापन
 why dr ayyub not arrestes ask DIG.
पीस पार्टी के अध्यक्ष डॉ. अय्यूब - फोटो : amar ujala

डीआईजी प्रवीण कुमार ने नर्सिंग छात्रा से यौन शोषण और उसकी हत्या मामले में डॉ. अय्यूब की गिरफ्तारी न होने पर बुधवार को एएसपी ट्रांसगोमती को जमकर फटकार लगाई। डीआईजी ने पूछा कि अभी तक डॉ. अय्यूब की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई।

विज्ञापन


इस मामले में उन्होंने एएसपी दुर्गेश कुमार, सीओ मीनाक्षी गुप्ता और इंस्पेक्टर नागेश मिश्रा को तलब किया था। डीआईजी ने इंस्पेक्टर मडियांव के खिलाफ जांच का आदेश भी दे दिया। साथ ही, मृतका के भाई की मांग पर एसएसपी मंजिल सैनी को पत्र लिखकर इस मामले की विवेचना एएसपी ट्रांसगोमती क्षेत्र से बाहर कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


बता दें, संतकबीरनगर की रहने वाली युवती के भाई ने पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अय्यूब के खिलाफ यौन शोषण व गलत दवा देकर हत्या का आरोप लगाते हुए मडियांव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरवरी के अंतिम सप्ताह में दर्ज रिपोर्ट के करीब एक महीने बाद भी पुलिस ने डॉ. अय्यूब को गिरफ्तार नहीं किया। इसकी शिकायत लेकर बुधवार को युवती का भाई डीआईजी से मिला और विवेचना किसी अन्य एजेंसी से कराने की मांग की।

डीआईजी को ही गुमराह कर रहे मातहत

 why dr ayyub not arrestes ask DIG.

यौन शोषण व हत्या के मामले में डीआईजी को उनके मातहत ही गुमराह कर रहे हैं। बुधवार को तलब किए गए एएसपी, सीओ और इंस्पेक्टर यह नहीं बता सके कि रिपोर्ट दर्ज होने के एक महीने में भी अय्यूब के खिलाफ वारंट क्यों नहीं जारी हुआ। इस पर डीआईजी ने एसएसपी मंजिल सैनी को पत्र लिखकर विवेचना एएसपी ट्रांसगोमती क्षेत्र से हटाने का निर्देश दे दिया।

मडियांव इंस्पेक्टर के खिलाफ जांच का आदेश
मडियांव पुलिस ने यौन शोषण व हत्या मामले में आरोपी डॉ. अय्यूब को गिरफ्तार करने के बजाय उसकी खूब खातिरदारी की।

इसकी शिकायत मिलने पर डीआईजी ने इंस्पेक्टर मडियांव नागेश मिश्रा के खिलाफ जांच करने का आदेश जारी कर दिया।

इससे पहले मृतका के भाई ने डीआईजी को बताया कि पुलिस ने डॉ. अय्यूब को थाने में अपना पक्ष रखने के लिए के बुलाया, लेकिन न तो उसे हिरासत में लिया गया और न ही उससे कोई सख्ती की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed