{"_id":"5f75dcb58ebc3e9bb604da1a","slug":"why-did-not-sister-brother-go-to-rajasthan-why-did-hathras-come-siddharth-nath","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन-भाई राजस्थान क्यों नहीं गए, हाथरस ही क्यों आए : सिद्धार्थनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन-भाई राजस्थान क्यों नहीं गए, हाथरस ही क्यों आए : सिद्धार्थनाथ
Thu, 01 Oct 2020 07:18 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 01 Oct 2020 07:18 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थ नाथ सिंह
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के एमएसएमई मंत्री और योगी सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस की महासचिव प्रियंका वाड्रा और उनके भाई राहुल गांधी हाथरस ही क्यों आए हैं। कांग्रेस शासित राज्य राजस्थान में भी दो बेटियों के साथ दुराचार हुआ है, क्या उनके लिए राजस्थान और हाथरस की बेटी में अंतर हैँ।
बृहस्पतिवार को राजधानी में पत्रकारों से बातचीत में प्रियंका वाड्रा और राहुल गांधी के हाथरस दौरे को राजनीतिक ड्रामा बताते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी कौनसी आफत आ गई कि उन्हें हाथरस आना पड़ा। सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि एक्सप्रेस-वे पर किसी को टहलने की अनुमति नहीं है। कुछ लोगों के पैदल चलने के लिए एक्सप्रेस-वे पर ट्रैफिक को नहीं रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि मीडिया की सुर्खियों में रहने के लिए भाई-बहिन हाथरस जा रहे थे।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जब भी विदेश से लौटते है तो फोटो खींचवाने में लग जाते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल और प्रियंका में हाथरस मुद्दे को लेकर संदेवनशीलता और सहानुभूति नहीं दिख रही है। उन्होंने कहा कि राहुल और प्रियंका ने हाथरस जाने के लिए किसी से अनुमति नहीं ली ना ही कानूनी प्रक्रिया का पालन किया।