फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Why Azam Khan is targeting Amar Singh.

...तो क्या अमर की एंट्री की अटकलों से सदमे में हैं आजम खां

Mon, 19 Oct 2015 01:44 AM IST
राजेन्द्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
राजेन्द्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 19 Oct 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
Why Azam Khan is targeting Amar Singh.

नगर विकास मंत्री आजम खां और पूर्व सांसद अमर सिंह ने जिस तरह से एक-दूसरे पर शब्दों के बाण चलाए हैं, उसके सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे से जान का खतरा जता दिया है। आजम के तेवरों से लग रहा है कि कहीं वे समाजवादी पार्टी में अमर सिंह की एंट्री की अटकलों से आशंकित तो नहीं हैं।

विज्ञापन


आजम खां और अमर सिंह के तल्खी भरे रिश्ते जगजाहिर हैं। दोनों एक-दूसरे को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखवा चुके हैं। वर्ष 2009 में आजम के सपा से बाहर चले जाने के बावजूद अमर सिंह की नजदीकी जयाप्रदा रामपुर से सांसद चुनी गई थीं।
विज्ञापन


वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले जया प्रदा और अमर सिंह सपा से बाहर हो चुके थे। तब जया प्रदा को रामपुर छोड़कर जाना पड़ा था। अमर सिंह इस समय सपा से बाहर हैं, लेकिन सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव से उनके करीबी रिश्ते जगजाहिर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई मौकों पर मुलायम उनकी तारीफ कर चुके हैं। वे मुलायम सिंह, अखिलेश यादव और शिवपाल यादव से मिलते रहते हैं। चार दिन पहले ही राजधानी लखनऊ में मेदांता अस्पताल के शिलान्यास समारोह में मुख्यमंत्री व सपा मुखिया के साथ अमर सिंह मंच पर थे।

क्या अमर सिंह की सपा में वापसी होगी

Why Azam Khan is targeting Amar Singh.

अटकलें हैं कि अमर सिंह की सपा में वापसी हो सकती है। सपा के कुछ नेताओं का तो यहां तक मानना है कि पार्टी नेतृत्व से उनकी नजदीकियों के चलते उनकी घर वापसी की घोषणा महज औपचारिकता है। बिहार चुनाव के नतीजों का आकलन करके सपा मुखिया कुछ अहम फैसले ले सकते हैं। इनमें अमर सिंह की पार्टी में वापसी भी हो सकती है।

आजम के हमले का सबब
अमर सिंह की सपा में वापसी की अटकलों को आजम के हमले का सबब माना जा रहा है। हत्या की साजिश रचने के लिए उन्होंने अमर सिंह के साथ ही मुजफ्फरनगर दंगों के आरोपी और दादरी कांड को लेकर चर्चा में आए भाजपा विधायक संगीत सोम का भी नाम लिया है। समझा जा रहा है कि अमर के साथ सोम का नाम लेकर आजम उन्हें सांप्रदायिक पाले में खड़ा करने की भूमिका बना रहे हैं।

किसने क्या कहा

‘मुझे सपा ने निकलवाने में आजम खां का बड़ा हाथ था। मैं उनके  खिलाफ कुछ भी बोला तो मुझे दुनिया से जाना पड़ सकता है’।
 - अमर सिंह (13 अक्तूबर को मिर्जापुर में)

अमर सिंह और संगीत सोम मेरी हत्या की साजिश रच रहे हैं। दोनों एक ही जाति के हैं, ताकतवर हैं। अमर सिंह के बड़े उद्योगपतियों से लेकर राजनेताओं तक से संबंध हैं।
 - आजम खां (17 अक्तूबर को रामपुर में)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed