{"_id":"3c0f5e763aba3c2f0cc3d1ef7d63b9d8","slug":"whole-day-shopping-in-dhanterous","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह से शाम तक शापिंग, उसके बाद पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह से शाम तक शापिंग, उसके बाद पूजन
अाशुताेष/लखनऊ
Updated Fri, 01 Nov 2013 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनतेरस ‘धन त्रयोदशी’ पर शुक्रवार को खरीददारी के लिए सुबह से शाम तक कई शुभ मुहूर्त हैं। बाइक, कार, ज्वैलरी, प्रॉपर्टी, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान, कपड़े आदि खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 9:55 से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
जबकि पूजन के लिए स्थिर वृष लग्न में शाम 6:24 से रात 8:20 बजे के अलावा गोधूलि बेला का समय उत्तम मुहूर्त है।
आचार्य प्रदीप ने बताया कि बृहस्पतिवार 31 अक्तूबर को रात 8 बजे के बाद से त्रयोदशी लग गई है। इसके चलते शुक्रवार को उदया तिथि में धनतेरस का मान रहेगा।
धनतेरस का मुहूर्त रात 8:15 बजे तक होगा। लेकिन सुबह 10:48 तक वैधृत योग होने के चलते खरीददारी से बचना ठीक रहेगा। उन्होंने बताया कि इस दिन आदि वैध भगवान धनवंतरि का भी पूजन किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
इसे कामेश्वरी जयंती भी कहा जाता है, क्योंकि इस दिन के पूजन से सभी कामनाएं पूरी होती हैं। ज्योतिषाचार्य के मुताबिक शुभ मुहूर्त में आभूषण और स्वर्ण धातु खरीदने से देवी लक्ष्मी का आगमन सदैव ही रहता है।
विज्ञापन
आचार्य प्रदीप ने बताया कि सुबह से लेकर रात तक हस्त नक्षत्र होने के चलते इस धनतेरस पर खरीददारी के लिए उत्तम मुहूर्त है।
पद्मपुराण के मुताबिक कार्तिक कृष्ण पक्ष त्रयोदशी पर विष्णु-लक्ष्मी पूजन न करने वाले से लक्ष्मी की कृपा हमेशा दूर रहती है। यह दिन किसी रोग के निदान के लिए चिकित्सा शुरू करने के लिए भी उत्तम माना जाता है।
खरीददारी के मुहूर्त
दोपहिया, चार पहिया वाहन - सुबह 9:55 से 12:01 बजे तक, शाम 4:47 से 6:24 बजे तक।
भूमि, मकान, दुकान - दोपहर 1:48 बजे से 3:11 बजे तक श्रेष्ठ, शाम 6:24 से रात 8:20 तक भी उत्तम।
आभूषण, सोना, चांदी, सौंदर्य सामग्री एवं अन्य कीमती धातु - शाम 6:24 से रात 8:20 तक श्रेष्ठ।
टीवी, फ्रिज, एसी, कंप्यूटर, लैपटॉप व अन्य इलेक्ट्रानिक्स सामान - दोपहर 12:01 से 1:48 बजे तक, शाम 4:47 से 6:24 बजे के बीच।
कपड़ों के लिए - दोपहर 3:11 बजे से 4:47 बजे तक।