{"_id":"67b4edcd0d14e7a75905f2bf","slug":"while-opening-the-shuttering-the-balcony-fell-on-the-artisan-he-died-in-agony-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1083841-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: शटरिंग खोलते वक्त कारीगर पर गिरा छज्जा, तड़पकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: शटरिंग खोलते वक्त कारीगर पर गिरा छज्जा, तड़पकर मौत
Wed, 19 Feb 2025 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 19 Feb 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
शटरिंग खोलते वक्त कारीगर पर गिरा छज्जा, तड़पकर मौत
लखनऊ। मानकनगर में सोमवार को शटरिंग खोलते समय अचानक छज्जा भरभराकर कारीगर कृष्णानगर के अलीनगर सुनहरा निवासी सनी रावत (22) के ऊपर गिर गया। हादसे में कारीगर की मौत हो गई। उनके पिता विष्णु नारायण ने मकान मालिक पिता-पुत्र के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। दोनों पर छज्जे की शटरिंग जल्दी खोलने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
विष्णु के मुताबिक कुछ वक्त से बेटा बहादुर खेड़ा निवासी राज राजपूत के मकान में काम कर रहा था। एक सप्ताह पहले ही राज ने चार फीट के छज्जे की स्लैब डलवाई थी। शटरिंग बेटे ने लगाई थी। सुबह आठ बजे राज व उसके बेटे आलोक ने कॉल कर जल्दी शटरिंग खोलने की बात कही। इनकार पर दबाव बनाने लगे। विष्णु ने बेटे सनी को मकान पर जाकर राज को समझाने के लिए कहा।
पिता का आरोप, एक घंटे तक सड़क पर पड़ा रहा बेटा
सनी साढ़े नौ बजे मकान पर पहुंचे और मकान मालिक पिता-पुत्र को समझाने का काफी प्रयास किया, पर वे नहीं माने। विवश होकर जैसे ही शटरिंग खोलनी शुरू की तभी छज्जा उन पर गिर गया। विष्णु का आरोप है कि गंभीर रूप से घायल बेटा एक घंटे तक तड़पता रहा, पर आरोपी उसे अस्पताल नहीं ले गए। उसने वहीं दम तोड़ दिया। यही नहीं, आरोपियों ने काफी देर तक घटना की जानकारी भी नहीं दी।
विज्ञापन
इकलौते बेटे का शव देखकर सुध खो बैठी मां
जानकारी होने पर विष्णु जब इकलौते बेटे का शव लेकर घर पहुंचे तो उनकी मां बेसुध हो गईं। छोटी बहन का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। किसी तरह परिजनों ने उन्हें संभाला। थाना प्रभारी अजीत कुमार के मुतबिक तफ्तीश चल रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।