{"_id":"68474487e9437da72a00ccd7","slug":"when-the-student-refused-to-have-physical-relationship-her-friends-made-her-pornographic-video-viral-lucknow-news-c-13-1-lko1022-1242883-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: छात्रा ने शारीरिक संबंध नहीं बनाए तो साथियों ने वायरल किया अश्लील वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: छात्रा ने शारीरिक संबंध नहीं बनाए तो साथियों ने वायरल किया अश्लील वीडियो
विज्ञापन
लखनऊ। बीबीडी इलाके में छात्रा ने शारीरिक संबंध बनाने से इन्कार किया तो दो छात्रों ने उसका अश्लील वीडियो वायरल कर दिया। रविवार को बीबीडी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा में एफआईआर दर्ज की है।
छात्रा के मुताबिक, वर्ष 2024 में वह बीबीडी स्थित एक कॉलेज में कक्षा नौ में पढ़ती थी। उस दौरान उसकी दोस्ती दसवीं के दो छात्रों से हुई थी। एक ही हॉस्टल में रहने के कारण इनमें से एक छात्र से गहरी दोस्ती हो गई थी। वर्ष 2025 में हाईस्कूल पास करने के बाद छात्रा ने स्कूल छोड़ दिया, लेकिन आरोपी से मुलाकात होती रही। इस बीच आरोपी ने धोखे से उसका अश्लील वीडियो बना लिया था। छात्रा के मुताबिक, नवंबर 2024 में उसने दोनों आरोपियों से कुछ रकम ली थी, जिसे लौटा भी दिया था। पीड़िता का आरोप है कि गत एक जून को दोनों आरोपियों ने उसे कॉल कर गोरखपुर आने और शारीरिक संबंध बनाने की बात कही। विरोध पर दोनों आरोपी इंस्टाग्राम पर उससे अश्लील बातें करने लगे। उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के साथ ही उसके पिता को भेज दिया। छात्रा का आरोप है कि आरोपी दुष्कर्म की धमकी दे रहे हैं। इंस्पेक्टर राम सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना चल रही है।