फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   When the public representatives did not listen, they collected donations and got the debris dumped.

Lucknow News: जनप्रतिनिधियों ने नहीं सुनी तो चंदा जुटाकर डलवाया मलबा

Wed, 22 Apr 2026 02:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
When the public representatives did not listen, they collected donations and got the debris dumped.
पहले और मलबा डालने के बाद सड़क की हालत।
गुडंबा। जानकीपुरम तृतीय वार्ड के अंतर्गत सांई होम्स कॉलोनी के निवासियों ने जनप्रतिनिधियों की अनदेखी से परेशान होकर खुद ही सड़क दुरुस्त करने का जिम्मा उठा लिया। जलभराव और कीचड़ से परेशान लोगों ने आपसी सहयोग से चंदा जुटाकर सड़क पर मलबा डलवाया, लेकिन समस्या अब भी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है।
विज्ञापन

कुर्सी रोड स्थित गुडंबा गांव के पीछे बसी इस कॉलोनी के एक हिस्से में करीब 10 परिवार रहते हैं। यहां करीब 225 फीट लंबी और 20 फीट चौड़ी सड़क लंबे समय से बदहाल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम ने ड्रेनेज पाइप तो डलवा दी, लेकिन सड़क का निर्माण अधूरा छोड़ दिया, जिससे हालात और खराब हो गए।
विज्ञापन

कॉलोनी निवासी सुषमा श्रीवास्तव ने बताया कि सड़क बनवाने के लिए कई बार जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। बारिश और जलभराव से घर से निकलना मुश्किल हो गया। आखिरकार मजबूरी में कॉलोनी के लोगों ने करीब 35 हजार रुपये का चंदा इकट्ठा किया और सड़क पर मलबा डलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुषमा का कहना है कि मलबा डलवाने के बाद भी राहत अधूरी है। रोलर न चलने से सड़क समतल नहीं हो पाई है। फिलहाल कॉलोनी के लोग रोड रोलर की व्यवस्था कराने के लिए प्रयासरत हैं।

वहीं, वार्ड के पार्षद दीपक लोधी का कहना है कि ऐसी अनियोजित कॉलोनी बनाने वाले सोसाइटी व बिल्डर्स की भी जवाबदेही होनी चाहिए। कॉलोनी के सड़क व नालियों का प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही निर्माण शुरू कराया जाएगा।

पहले और मलबा डालने के बाद सड़क की हालत।

पहले और मलबा डालने के बाद सड़क की हालत।

पहले और मलबा डालने के बाद सड़क की हालत।

पहले और मलबा डालने के बाद सड़क की हालत।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed