फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   When the girl's marriage was fixed, her obscene photo went viral

Lucknow News: युवती की शादी तय होने पर अश्लील फोटो की वायरल

Sat, 12 Jul 2025 02:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
When the girl's marriage was fixed, her obscene photo went viral
लखनऊ। गुडंबा इलाके की युवती की शादी तय होने से नाराज श्रावस्ती के भिनगा निवासी अस्तित्व उर्फ शरद सिंह ने उसकी अश्लील फोटो वायरल कर दी। युवती के होने वाले पति को भी जान से मारने की धमकी दी। इससे शादी टूटने की कगार पर पहुंच गई। पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ गुडंबा थाने पर आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

युवती के पिता के अनुसार 10 जून को उनकी बेटी की कुछ अश्लील फोटो अस्तित्व ने उनके मोबाइल पर भेजी। उसने बेटी की शादी दूसरी जगह तय करने पर सारी फोटो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दी। 26 जून को फोटो फेसबुक पर अपलोड भी कर दी। इससे उनकी बेटी का रिश्ता टूटने के कगार पर पहुंच गया। बावजूद इसके आरोपी की हरकतें बंद नहीं हुईं।
विज्ञापन


चार जुलाई को उसने फेसबुक के माध्यम से उनके होने वाले दामाद को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के पिता के मुताबिक बेटी और उनके परिवार के साथ अनहोनी का जिम्मेदार अस्तित्व सिंह होगा। इंस्पेक्टर गुडंबा प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed