फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   When the east wind slowed down, the heat started bothering

Lucknow News: पुरवाई धीमी पड़ी तो सताने लगी गर्मी

Wed, 07 May 2025 02:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
When the east wind slowed down, the heat started bothering
लखनऊ। राजधानी में मंगलवार को दिन चढ़ने के साथ ही धूप में तल्खी और उमस भरी गर्मी महसूस की गई। पिछले कई दिनों से चल रही पुरवाई की रफ्तार भी 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक सिमट गई। दोपहर में धूप की तपिश से परेशान लोग छांव तलाशते नजर आए। मौसम विभाग का कहना है कि पिछले कई दिनों से सक्रिय विक्षोभ के कमजोर पड़ने से अब दिन का पारा चढ़ेगा और गर्मी तेवर दिखाएगी।
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक बुधवार से अगले पांच दिन तक अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री तक की बढ़त आ सकती है। मंगलवार को दिन का तापमान 0.2 डिग्री की बढ़त के साथ 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा। रात का पारा 2.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 23.3 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ, जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम रहा।
विज्ञापन




लखनऊ की हवा का हाल

मंगलवार को राजधानी के छह वायु गुणवत्ता मापक स्टेशनों में से कुकरैल की हवा हरे यानी सेहत के लिए अच्छे श्रेणी में दर्ज हुई। वहीं गोमती नगर, बीबीएयू, लालबाग, अलीगंज और तालकटोरा की हवा पीली यानी मध्यम श्रेणी में रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed