फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   When the driver lured him, he became a travel agency operator.

Lucknow News: चालक ने दिया लालच तो ठग बन गया ट्रेवल एजेंसी संचालक

Wed, 15 Jan 2025 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 15 Jan 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
When the driver lured him, he became a travel agency operator.
गिलौला (श्रावस्ती)। मैनपुरी निवासी राजकिशोर चौधरी अपने चालक के बहकावे में आकर ट्रेवल एजेंसी संचालक से ठग बन गया। उसने खुद को भारत गैस का अधिकारी बताकर एक नहीं छह लोगों से 95.34 लाख रुपये ठग लिए। इसका खुलासा तब हुआ जब पीड़ित गोंडा स्थित कार्यालय पहुंचे। पीड़ितों की तहरीर पर केस दर्ज कर गिलौला पुलिस ने एसओजी टीम के साथ शनिवार को से तब दबोचा जब वह और पैसा लेने गिलौला के तिलकपुर पहुंचा। फिलहाल आरोपी को जेल भेजकर पुलिस उसके चालक की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

मैनपुरी जिले के थाना कुर्रा अंतर्गत ग्राम हाजीपुर निवासी राजकिशोर चौधरी पुणे में ट्रेवल एजेंसी चलाता था। इसके यहां गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम तिलकपुर निवासी नंदकुमार व थाना क्षेत्र के ही ग्राम रानीपुर काजी के मजरा शिवबालक पुरवा निवासी कमला प्रसाद पाठक चालक था। राजकिशोर का भारत गैस के किसी अधिकारी से परिचय था, जिन्हें वह अपना वाहन बुकिंग में देता था। यहीं से नंदकुमार व कमला प्रसाद ने राजकिशोर को अपनी पहुंच का फायदा उठाने व अपने परिचितों को गैस एजेंसी व पेट्रोल पंप का लाइसेंस दिलाने व इसके बदले उसे मुंह मांगा पैसा दिलाने का लालच भी दिया। बस यहीं से राजकिशोर ने लालच में आकर हामी भरी।
विज्ञापन

इसके बाद नंदकुमार ने गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम लखना निवासी वीर बहादुर दुबे से संपर्क कराया जिसने भारत गैस की एक एजेंसी व भारत पेट्रोलियम के दो पेट्रोल पंप के लिए आवेदन किया था। लाइसेंस दिलाने के नाम पर उससे 45 लाख रुपये लिए। इसके बाद गिलौला कस्बा निवासी शहरयार से गैस एजेंसी दिलाने के नाम पर 18 लाख रुपये, गिलौला निवासी मनोज कुमार तिवारी को पेट्रोल पंप का लाइसेंस दिलाने के नाम पर 10 लाख दो हजार, महजिदिया निवासी रामकुमार सिंह से गैस एजेंसी के नाम पर 3.62 लाख, सिरसिया थाना क्षेत्र के सेमरा निवासी अनिल कुमार से गैस एजेंसी के नाम पर 9.28 लाख व बलरामपुर के कोतवाली उतरौला क्षेत्र के मधुपुर निवासी उमेश कुमार दीक्षित को पेट्रोल पंप का लाइसेंस दिलाने के नाम पर 9.24 लाख रुपये ठगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सभी को इंटरनेट से दूसरे का लाइसेंस डाउनलोड कर मोबाइल व लैपटॉप के सहयोग से फर्जी लाइसेंस बनाकर सभी के व्हाट्सएप पर भेज दिया। बाद में उन्हें बताया कि दिल्ली से आपका सामान ट्रक से भेजा जा रहा है। कुछ अधिकारी भूमि की पैमाइश के लिए मौके पर आएंगे उन्हें कुछ खर्चा देना पड़ेगा। इसके लिए सभी से प्रति लाइसेंस 25 हजार रुपये की मांग की। वहीं जब पीड़ित गोंडा पहुंचे और उनके लाइसेंस स्केन हुए तो जालसाजी का खुलासा हुआ। इसके बाद पीड़ितों की तहरीर पर गिलौला पुलिस ने केस दर्ज किया। रविवार पैसा लेने पहुंचे राजकिशोर को एसओजी प्रभारी नितिन यादव व प्रभारी निरीक्षक गिलौला महिमा नाथ उपाध्याय ने दबोच लिया और जेल भेजा गया है। वहीं आरोपी चालक नंदकुमार को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस तलाश कर रही है।


फर्जी आईडी दिखाकर फंसाया था जालसाज
आरोपी राजकिशोर चौधरी ने भारत पेट्रोलियम का फर्जी आईडी बनाई थी जिसे दिखाकर वह लोगों को अपने जाल में फंसाता था। उसकी इस जालसाजी में उसका चालक नंदकुमार भी पूरा सहयोग था। वह अपने मालिक की ऊंची पहुंच बताकर उन्हें लाइसेंस दिलाने का झांसा देता था। ठगी के पैसे में से चार-पांच लाख रुपये नंदकुमार को भी मिलने की बात आई है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। चालक की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है। उसकी गिरफ्तारी के बाद कुछ और खुलासा हो सकता है।
घनश्याम चौरसिया, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed