{"_id":"675f3fd1dc24767d7e022ae8","slug":"when-she-was-cheated-by-her-lover-the-girl-drank-poisonous-substance-lucknow-news-c-13-1-lko1028-995504-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: प्रेमी से मिला धोखा तो युवती ने पी लिया जहरीला पदार्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: प्रेमी से मिला धोखा तो युवती ने पी लिया जहरीला पदार्थ
Mon, 16 Dec 2024 02:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 16 Dec 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। प्रेमी से मिले धोखे से आहत होकर युवती ने जहरीला पदार्थ पी लिया। परिजन ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़िता का आरोप है कि निकाह का झांसा युवक ने उनका यौन शोषण किया। बाद में मुकर गया। वह 12 दिसंबर को मां के साथ आरोपी यमन के घर शिकायत लेकर पहुंचीं। यमन के पिता कय्यूम ने उन लोगों के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। नाका पुलिस ने आरोपी युवक व उसके पिता के खिलाफ केस दर्ज किया है।
नाका इलाके में रहने 20 वर्षीय युवती परिवार संग रहती हैं। उनके पिता की मौत हो चुकी है। युवती के अनुसार कुछ वक्त पहले मोहल्ले के मो. यमन ने उनको प्यार के जाल में फंसाया और फिर निकाह का वादा कर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान दोनों परिवार के बीच निकाह की बात तय हो गए। इसके बाद यमन उनका शारीरिक शोषण करता रहा। कुछ दिन पहले अचानक यमन के स्वभाव में परिवर्तन आ गया और उसने दूरी बनानी शुरू कर दी। युवती ने निकाह का दबाव बनाया तो वह टालमटोल करने लगा। आरोप है कि नौ दिसंबर को यमन के भाई दाऊद का निकाह था। उनको पता चला कि इस दौरान यमन ने भी चुपके से दूसरी युवती से निकाह कर लिया है। (संवाद)