{"_id":"6930a52b838efba55c0b6ef9","slug":"when-she-got-drunk-she-started-demanding-money-angry-youths-killed-her-lucknow-news-c-13-knp1002-1500182-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नशा चढ़ा तो मांगने लगी रुपये, गुस्साए युवकों ने कर दी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नशा चढ़ा तो मांगने लगी रुपये, गुस्साए युवकों ने कर दी हत्या
Thu, 04 Dec 2025 02:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 04 Dec 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर के विशालखंड दो में अलीगंज की रेखा वर्मा की हत्या के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने शराब के नशे में पैसों के विवाद पर रेखा की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपियों के पास हत्या में इस्तेमाल दो ई रिक्शा, रेखा की चप्पल और आधार कार्ड बरामद किया है।
डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह के मुताबिक सोमवार को अलीगंज सेक्टर-बी स्थित फत्तेपुर निवासी चंद्रप्रकाश की बेटी रेखा वर्मा (35) का शव विशालखंड दो में मिला था। रेखा के भाई राकेश की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
वारदात के राजफाश के लिए पांच टीमें गठित की गई थीं। पड़ताल के दौरान करीब 400 सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। फुटेज में दिखे संदिग्धों के आधार पर मूलरूप से कानपुर के कटरी निवासी देवेंद्र सिंह और विशालखंड पानी की टंकी के पास रहने वाले सूरज पाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपियों के गुनाह कबूल करने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपी ई रिक्शा चालक हैं।
विज्ञापन
ई रिक्शा रोक कर बैठी थी
पूछताछ में देवेंद्र ने बताया कि रविवार रात आठ बजे वह नवाबपुरवा में देशी शराब की दुकान पर रुका था। शराब लेने के बाद जैसे ही वह आगे बढ़ा युवती ने हाथ देकर ई रिक्शा रोक लिया और उसमें आकर बैठ गई। रास्ते में दोनों ने साथ में कुछ समय बिताने की बात की। युवती ने देवेंद्र से कहा कि शराब पिलाने पर वह उसके साथ कुछ समय बिताएगी।
शव ई रिक्शे में लादकर लाए थे आरोपी
देवेंद्र ने युवती की बात पर हामी भर दी। युवती को लेकर वह विशालखंड पानी की टंकी के पास सूरज के घर पहुंचा। सूरज वहां झोपड़ी में रहता था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि तीनों ने साथ में शराब पी। इस दौरान रेखा नशे में हो गई और रुपये मांगने लगी। वह पुलिस बुलाने की धमकी देते हुए शोर मचाने लगी। इस पर दोनों ने उसे धक्का दे दिया और उसका सिर तखत से टकरा गया। रेखा की माैत के बाद रविवार रात तीन बजे आरोपियों ने उसे ई रिक्शा पर लादा और विशालखंड दो की गली में सन्नाटा देखकर दीवार के किनारे टिका दिया था।