{"_id":"6509fe8e1f9c7b3382014143","slug":"when-a-pothole-came-on-the-road-cm-yogi-got-angry-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : रास्ते में आया गड्ढा तो सीएम योगी हुए खफा, अधिकारियों की खिंचाई करने पर दौड़ा सरकारी अमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : रास्ते में आया गड्ढा तो सीएम योगी हुए खफा, अधिकारियों की खिंचाई करने पर दौड़ा सरकारी अमला
Wed, 20 Sep 2023 05:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 20 Sep 2023 05:18 AM IST
सार
माना जा रहा है कि इस प्रकरण में जिम्मेदार अधिकारी, कर्मचारी पर गाज भी गिर सकती है।
विज्ञापन
सीएम योगी
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आरएसएस के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काफिले के रास्ते में गड्ढे देख खफा हो गए। रोड की खराब हालत और गंदगी देखकर उन्होंने अधिकारियों के पेंच कस दिए जिस पर सरकारी अमला दौड़ पड़ा। आनन-फानन में गड्ढे को भरा गया और सड़क का मुआयना शुरू कर दिया गया। माना जा रहा है कि इस प्रकरण में जिम्मेदार अधिकारी, कर्मचारी पर गाज भी गिर सकती है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार शाम को देवा रोड पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान कमता से आगे रास्ते में सड़क टूटी थी और गंदगी भी थी। इससे मुख्यमंत्री नाराज हो गए। उन्होंने अधिकारियों को जमकर फटकारा। सीएम का गुस्सा देखकर जिला प्रशासन, पीडब्ल्यूडी, नगर निगम और एनएचएआई समेत अन्य विभागों के आलाधिकारियों ने उधर की तरफ दौड़ लगा दी। पहले गड्ढा भरा गया। इसके बाद सड़क की मरम्मत के लिए टीमों ने निरीक्षण शुरू कर दिया। सफाई का काम भी तत्काल शुरू करा दिया गया।
विज्ञापन
हालांकि, एनएचआई और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी पहले टालमटोल करते रहे। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता मनीष वर्मा के मुताबिक कमता से मटियारी तक की सड़क एनएचएआई की है। इसी मार्ग पर गड्ढे थे, जिसके कारण समस्या आई। मटियारी से देवा रोड वाली सड़क पीडब्ल्यूडी के अधीन है और जिसपर गड्ढे नहीं हैं। सड़क का निरीक्षण किया जा रहा है। वहीं, एनएचएआई के परियोजना निदेशक सौरभ चौरसिया का कहना है कि सड़क पर गड्ढे के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। सड़क की सतह में खामी है, जिसे ठीक करा लिया जाएगा।
विज्ञापन