फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   When a bridge was built on Siswara Ghat of Rapti, the river changed its course

Lucknow News: राप्ती के सिसवारा घाट पर बना पुल तो नदी ने मोड़ ली धारा

Wed, 04 Dec 2024 12:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 04 Dec 2024 12:55 PM IST
विज्ञापन
When a bridge was built on Siswara Ghat of Rapti, the river changed its course
गिलौला (श्रावस्ती)। राप्ती नदी के सिसवारा घाट पर पुल निर्माण का काम अब पूरा होने को है। इससे पहले कि लोग इस पुल का सहारा लें राप्ती ने अपनी धारा ही बदल दी। अब नदी पुल से करीब 200 मीटर दूर जा चुकी है। इससे नदी पार करने के लिए लोगों को फिर से नाव का ही सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं करोड़ों रुपये की लागत से बनने वाला यह पुल क्षेत्रवासियों के लिए बेमानी साबित हो रहा है।
विज्ञापन


गिलौला विकास क्षेत्र को मुख्यालय भिनगा से सीधा जोड़ने में राप्ती नदी बाधक बनी हुई है। बरसात के दिनों में नदी पार बसे करीब 50 गांव के लोग जिला व ब्लाॅक मुख्यालय आने जाने के लिए 25 से 50 किलोमीटर चक्कर लगाने को विवश रहते हैं। इतना ही नहीं नदी के तट पर बसे कई गांव में लोगों के खेत नदी पार पड़ते हैं। इससे उन्हें हर मौसम में खेती किसानी के काम के लिए नाव का ही सहारा रहता है। इस समस्या से निजात के लिए श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय के प्रस्ताव पर शासन ने 275 मीटर पुल निर्माण की स्वीकृति प्रदान करते हुए 51 करोड़ रुपये का बजट जारी किया था।
विज्ञापन

साथ ही इसके लिए सेतु निगम को कार्यदायी संस्था नामित की थी। इस पैसे से 37 करोड़ 75 लाख की लागत से पुल निर्माण व 12 करोड़ 25 लाख रुपये की लागत से पुल के एक तरफ 1500 मीटर व दूसरी तरफ 500 मीटर अप्रोच का निर्माण होना था। अब जब पुल के सभी दस पिलर का निर्माण पूरा हो चुकी है, और अंतिम पिलर पर स्लेब पड़ चुकी है व रेलिंग का निर्माण कराया जा रहा है। विगत दिनों आई बाढ़ में राप्ती नदी पुल को छोड़कर करीब 200 मीटर दूर चली गई। वहीं पुल के नीचे व दोनों तरफ नदी ने रेत पाट दी है। इससे बरसात तक पुल के सहारे नदी पार करने वालों को अब नाव का सहारा लेना पड़ता है। इसके लिए उन्हें पुल से करीब एक किलोमीटर दूर जाकर नाव पर बैठना पड़ता है। नदी की अपनी धारा मोड़ लेने से जहां क्षेत्रवासियों के लिए पुल सफेद हाथी बन गया है। वहीं करोड़ों खर्च के बाद भी लोगों की दुश्वारी अब भी बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बांध बनाकर मोड़ी जाएगी नदी की धारा

राप्ती नदी के धारा मोड़ लेने के बाद भी पुल निष्प्रयोज्य नहीं होगा। इसके लिए मिट्टी व पत्थर के सहारे बांध का निर्माण कराकर नदी को पुल के नीचे लाया जाएगा। यह कार्य जल्द प्रारंभ होगा। उम्मीद है कि बरसात पूर्व पुल का संचालन प्रारंभ हो जाएगा। -भगवान सिंह, अवर अभियंता राज्य सेतु निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed