फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Wheat procurement will start in UP from March 17 Know everything including support price

UP News: 17 मार्च से शुरू हो जाएगी गेहूं खरीद, 48 घंटे के अंदर होगा भुगतान; जानें समर्थन मूल्य सहित सब कुछ

Sun, 16 Mar 2025 02:37 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 16 Mar 2025 02:37 PM IST
सार

वर्ष 2025-26 के लिए सरकार ने गेहूं का समर्थन मूल्य 2425 रुपये प्रति कुंतल तय किया है। 17 मार्च से प्रदेश के 6500 क्रय केंद्रों पर खरीद शुरू जाएगी। इस वर्ष एमएसपी में किसानों को 150 रुपये प्रति कुंतल का फायदा होगा।

विज्ञापन
Wheat procurement will start in UP from March 17 Know everything including support price
गेहूं खरीद केंद्र (फाइल)

विस्तार

उत्तर प्रदेश में 17 मार्च यानी सोमवार से गेहूं की खरीद शुरू हो जाएगी। 6500 केंद्रों पर यह 15 जून तक चलेगी। इस बार समर्थन मूल्य पिछली बार से 150 रुपये प्रति कुंतल बढ़ाकर 2425 रुपये प्रति कुंतल रखा गया है। पिछले वर्ष गेहूं का समर्थन मूल्य 2275 रुपये प्रति कुंतल था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खरीद के 48 घंटे के भीतर भुगतान करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने क्रय केंद्रों पर आने वाले किसानों के लिए भी समुचित व्यवस्था करने की बात कही। मोबाइल केंद्र के माध्यम से किसानों के गांवों में जाकर भी खरीद होगी।  

विज्ञापन


गेहूं की बिक्री के लिए पहली मार्च से पंजीकरण प्रारंभ हो चुका है। अब तक प्रदेश के 2.65 लाख से अधिक किसानों ने पंजीकरण करा लिया है। गेहूं की बिक्री के लिए किसानों को खाद्य व रसद विभाग के पोर्टल fcs.up.gov.in या विभाग के मोबाइल ऐप UP KISHAN MITRA  पर पंजीकरण-नवीनीकरण कराना अनिवार्य है। विभाग ने किसानों से अनुरोध किया है कि गेहूं को ओसाकर, मिट्टी, कंकड़, धूल आदि को साफकर अच्छी तरह से सुखाकर ही क्रय केंद्र पर बिक्री के लिए लेकर आएं। इस वर्ष भी बटाईदार किसानों द्वारा भी पंजीकरण कराते हुए गेहूं की बिक्री की जा सकेगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Lucknow: छह झोपड़ियों में लगी आग... बाल-बाल बचा परिवार, दमकल की दो गाड़ियों ने काबू पाया
विज्ञापन
विज्ञापन


खाद्य व रसद विभाग के मुताबिक रविवार व अन्य अवकाशों को छोड़कर 15 जून तक क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद प्रतिदिन सुबह 8 से रात्रि 8 बजे तक होगी। योगी सरकार ने निर्देश दिया है कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। विभाग ने इसकी तैयारी भी कर ली गई है। किसी भी विषम परिस्थितियों के लिए खाद्य व रसद विभाग ने टोल फ्री नंबर 18001800150 जारी किया है। किसी भी समस्या के समाधान के लिए किसान जिला खाद्य विपणन अधिकारी या तहसील के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी या ब्लॉक के विपणन अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।


केंद्र सरकार ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) रबी विपणन वर्ष 2025-26 के लिए 2425 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया है। पिछले वर्ष यह मूल्य 2275 रुपये प्रति कुंतल था। इस बार सरकार ने 150 रुपये प्रति कुंतल में वृद्धि की है। खाद्य विभाग समेत आठ क्रय एजेंसियों के द्वारा कुल 6500 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। 

खाद्य व रसद विभाग ने गेहूं के मूल्य भुगतान सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (पीएफएमएस) के माध्यम से सीधे किसानों के आधार लिंक खाते में 48 घंटे के अंदर करने की व्यवस्था बनाई है। 17 मार्च से शुरू होने वाली गेहूं खरीद के लिए विभाग ने सारी तैयारी कर ली है। इस वर्ष मोबाइल केंद्र के माध्यम से गांवों में जाकर किसानों से गेहूं खरीद होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed