{"_id":"67d6797497534c7a2d091aa0","slug":"fire-broke-out-in-six-huts-in-manak-nagar-lucknow-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: छह झोपड़ियों में लगी आग... बाल-बाल बचा परिवार, दमकल की दो गाड़ियों ने काबू पाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: छह झोपड़ियों में लगी आग... बाल-बाल बचा परिवार, दमकल की दो गाड़ियों ने काबू पाया
Sun, 16 Mar 2025 12:40 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 16 Mar 2025 12:40 PM IST
सार
राजधानी लखनऊ के मानक नगर में छह झोपड़ियों में आग लग जाने से हड़कंप मच गया। घटना में एक परिवार बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
छह झोपड़ियों में लगी आग।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मानकनगर में रविवार तड़के छह झोपड़ियों में आग लग गई। एक झोपड़ी में सो रहा परिवार बाल बाल बच गया। दमकलकर्मियों ने दो गाड़ियों से 45 मिनट में आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
भोलाखेड़ा में रेलवे ओवरब्रिज के नीचे उन्नाव के बीघापुर में पूर्वा तकिया गांव निवासी रेशम, उन्नाव में असोहा में कंधरपुर निवासी बागेश्वर, सुल्तानपुर के जामो में बलभददेपुर गांव में रहने वाले हरिकेश, बंथरा के त्रिलोचन खेड़ा निवासी विजय शंकर, बंथरा के त्रिलोचन खेड़ा निवासी कन्हैयालाल और धर्मपती झोपड़ी बना कर रहते हैं।
विज्ञापन
होली पर रेशम को छोड़कर सभी अपने गांव गए हुए थे। रविवार तड़के रेशम परिवार के साथ झोपड़ी में सो रही थीं तभी धुएं और आग की तपिश के कारण आंख खुल गई। उन्होंने देखा की उनकी झोपड़ी में आग लगी थी। आननफानन वह अपने परिवार के साथ बाहर भागी। लोग आग बुझाने में जुट गए।
विज्ञापन
इस बीच एफएसओ आलमबाग धर्मपाल सिंह दो गाड़ियों और टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। 45 मिनट में दमकल ने आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। एफएसओ के मुताबिक हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है।