मोदी ने काशी में किन लजीज़ पकवानों का चखा स्वाद?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस समय उन्हें डीरेका गेस्ट हाउस में रसमलाई दी गई तो उन्होंने उसे टेबल पर किनारे कर दिया। बाद में जब गेस्ट हाउस संचालक पीके मल्होत्रा ने आग्रह किया तो पीएम ने केवल एक रसमलाई खाई।
एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि पीएम के लिए सेब और बिहार का चिनिहवा केला मंगवाया गया था। खाने-पीने की सामग्री की खरीदारी मजिस्ट्रेट की निगरानी में की गई थी। हर सामान अलग-अलग दुकानों से बैच नंबर देखकर खरीदा गया। सभी सामान की जांच हुई तब भोजन तैयार किया गया। उनके मेन्यू में जो कुछ पीएमओ से भेजा गया था, उसमें से अचार, पोहा, ब्रेड-बटर, कटलेट और उपमा पीएम ने नहीं खाया।
बाकी सभी व्यंजनों का स्वाद लिया। तैयार भोजन को पहले 16 फूड टेस्टरों ने चखा। उसके एक घंटे बाद वह भोजन पीएम को परोसा गया। पीएम ने जो व्यंजन खाए उन्हें सुरक्षा कारणों से 24 घंटे तक प्रिजर्व करके रखा गया। पीएम के खाने-पीने की व्यवस्था के लिए केंद्र और राज्य के 50 से अधिक अधिकारी लगाए गए थे।
पीएम को परोसा गया भोजन
दोपहर का मेन्यू
जीरा राइस, अरहर की दाल, रोटी, मिक्स वेज, मटर-पनीर की सब्जी, दही, केसर वाला दही, वेजिटेबल सलाद, पापड़।
शाम का मेन्यू
अदरक वाली चाय, अरारोट और जौ से बनी बिस्किट, हिमालयन मिनरल वाटर।
रात का मेन्यू
गुजराती खिचड़ी, अरहर की दाल, लौकी की सब्जी, आलू-मेथी की सब्जी, दही, रसमलाई, वेजिटेबल सलाद, पापड़, मिक्स अचार।
सुबह का मेन्यू
अदरक वाली चाय, अरारोट और जौ से बना बिस्किट, पोहा, कटलेट, उपमा, ब्रेड-बटर, सेब, नाशपाती, केला और पपीता।