फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Wetlands are the natural kidneys of the ecosystem: Prof. Dutta

पारिस्थितिकी तंत्र की प्राकृतिक किडनी हैं आद्रभूमि : प्रो. दत्ता

Tue, 03 Feb 2026 02:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Wetlands are the natural kidneys of the ecosystem: Prof. Dutta
मोहनलालगंज में चला स्वच्छता व जन जागरूकता अभियान। 
लखनऊ। बीबीएयू के प्रो. वेंकटेश दत्ता ने कहा कि आद्रभूमि (वेटलैंड) पारिस्थितिकी तंत्र की प्राकृतिक किडनी की तरह काम करती हैं। आद्रभूमि भूजल पुनर्भरण, बाढ़ नियंत्रण तथा जैव-विविधता संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और इनके संरक्षण के लिए सामुदायिक सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। मौका था विश्व आद्रभूमि दिवस के अवसर पर सोमवार को मोहनलालगंज स्थित हुलासखेड़ा में करेली झील के आसपास स्वच्छता व जन जागरूकता अभियान का।
विज्ञापन

मध्य कमान के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि कार्यक्रम गोमती टास्क फोर्स, 137 कॉम्पोजिट इकोलॉजिकल टास्क फोर्स बटालियन (टेरिटोरियल आर्मी), 39 गोरखा राइफल्स एवं बीबीएयू के पर्यावरण विज्ञान विभाग की ओर से आयोजित किया गया। शोधार्थियों ने आद्रभूमि से जल के नमूने एकत्र किए गए, जिनका वैज्ञानिक विश्लेषण किया जाएगा। साथ ही प्रतिभागियों ने पक्षी अवलोकन गतिविधि में भाग लिया।
विज्ञापन

गोमती टास्कफोर्स के कमांडिंग अफसर मेजर कवंदरदीप सिंग नागी ने कहा कि हुलासखेड़ा जैसी आद्रभूमि का संरक्षण गोमती नदी तंत्र के समग्र स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। प्रधान अभिषेक दीक्षित ने संरक्षण एवं प्लास्टिक मुक्त बनाए रखने के लिए सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का समापन आद्रभूमि क्षेत्र में स्वच्छता अभियान के साथ हुआ। (माई सिटी रिपोर्टर)

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed