{"_id":"6ac016c3ad8bc234000c6761","slug":"west-indies-players-will-train-at-ekana-stadium-starting-tomorrow-lucknow-news-c-13-1-lko1128-1948889-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: इकाना स्टेडियम में कल से अभ्यास करेंगे वेस्टइंडीज के खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: इकाना स्टेडियम में कल से अभ्यास करेंगे वेस्टइंडीज के खिलाड़ी
विज्ञापन
लखनऊ। भारत के खिलाफ छह अक्तूबर को होने वाली टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले के लिए वेस्टइंडीज के सात खिलाड़ी लखनऊ पहुंच चुके हैं। ये खिलाड़ी चार अक्तूबर को इकाना स्टेडियम में अभ्यास करेंगे। भारतीय टीम के खिलाड़ी भी चार अक्तूबर को शहर पहुंचेंगे। वेस्टइंडीज की टी-20 टीम में शामिल अन्य खिलाड़ी भी इसी दिन लखनऊ पहुंचेंगे।
इकाना स्टेडियम प्रबंधन के अनुसार शुक्रवार को लखनऊ पहुंचे वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों में धाकड़ बल्लेबाज हेटमायर के अलावा रोमन पावेल, रोमारियो शेफर्ड, सैप्सन, अकील हुसैन, कामिल पूरन और एस स्पिंगर शामिल हैं। खिलाड़ियों ने अपने होटल में आराम किया। चार को होने वाले अभ्यास सत्र में इनके हिस्सा लेने की उम्मीद है। दोनों टीमें पांच अक्तूबर को इकाना में अभ्यास कर पहले मुकाबले की तैयारियों को अंतिम रूप देंगी। इससे पहले इकाना में छह नवंबर 2018 को दोनों टीमों के बीच टी-20 मुकाबला हुआ था। इसमें भारत ने कप्तान रोहित शर्मा के धमाकेदार शतक की बदौलत जीत दर्ज की थी।