{"_id":"6914f4b21f47bc882202d15a","slug":"welding-worker-dies-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-lucknow-news-c-13-knp1002-1468774-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अज्ञात वाहन की टक्कर से वेल्डिंग कारीगर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अज्ञात वाहन की टक्कर से वेल्डिंग कारीगर की मौत
Thu, 13 Nov 2025 02:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 13 Nov 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
मोहनलालगंज। डेहवा गांव में मंगलवार रात पिकअप ने बाइक सवार दो दोस्तों शिवा (25) व महेंद्र यादव (24) को टक्कर मार दी। दोनों घायलों को पीआरवी से सीएचसी ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें लोकबंधु अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान शिवा की मौत हो गई, जबकि महेंद्र का इलाज चल रहा है। इसके पहले सूचना देने के बाद भी एंबुलेंस न पहुंचने पर नाराज लोगों ने हंगामा किया। इससे वहां जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया।
पुलिस के मुताबिक डेहवा गांव निवासी शिवा वेल्डिंग कारीगर था। दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। रात लगभग नौ बजे डेहवा गांव से कुछ दूर पहले जुनाबगंज की ओर से आ रहे पिकअप ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी। शिवा ने हेलमेट नहीं लगा रखा था, जिससे उसके सिर में चोट लगी।