फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Welding worker dies after being beaten up, friend booked for murder

Lucknow News: पिटाई के दौरान वेल्डिंग कारीगर की मौत, दोस्त पर हत्या का केस दर्ज

Thu, 23 Oct 2025 02:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 23 Oct 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Welding worker dies after being beaten up, friend booked for murder
सुनील दी​क्षित की फाइल फोटो।
लखनऊ। चिनहट में सोमवार रात चंदन अस्पताल के पास शराब के नशे में कमता निवासी वेल्डिंग कारीगर सुनील दीक्षित (41) को उनके दोस्त साजन कुमार ने पीट दिया। पिटाई में घायल सुनील की मौत हो गई। चिनहट पुलिस ने हत्या की एफआईआर दर्ज कर आरोपी साजन को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

मूलरूप से उन्नाव के माखी में लूटापुर मेथीटीकुर गांव निवासी सुनील 12 साल से चिनहट के कमता में पत्नी दुर्गावती, बेटी शानू और छोटी के साथ रह रहे थे। सुनील के भाई अनिल ने बताया कि सोमवार रात करीब आठ बजे भाई दोस्त साजन, पवन और प्यारे के साथ शराब के ठेके पर गए थे। वहां शराब पीने के बाद चारों फैजाबाद रोड स्थित चंदन अस्पताल के सामने पहुंचे। तभी साजन का सुनील से किसी बात पर विवाद हो गया। साजन ने सुनील के चेहरे पर घूंसा मार दिया। इससे अनियंत्रित होकर सुनील सड़क पर पड़े पत्थर पर सिर के बल जा गिरे। उनका सिर फट गया। यह देख आरोपी व दो अन्य दोस्त वहां से भाग निकले। वहां से गुजर रहे परिचित ने दुर्गावती को सुनील के सड़क पर पड़े होने की जानकारी दी। दुर्गावती की सूचना पहुंची पुलिस ने उन्हें लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

साथियों ने पूछताछ में बताई घटना : दुर्गावती की शिकायत पर चिनहट पुलिस ने जब पवन और प्यारे को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने सारी घटना बताई। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्र के मुताबिक पत्नी की तहरीर पर हत्या की धारा में केस दर्ज कर आरोपी साजन को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed