{"_id":"6a6e18b3a2797eecb3020e07","slug":"wedding-preparations-were-underway-young-man-dies-in-accident-lucknow-news-c-97-1-ayo1045-155224-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: शादी की चल रही थी तैयारियां, हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: शादी की चल रही थी तैयारियां, हादसे में युवक की मौत
Sat, 01 Aug 2026 09:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 01 Aug 2026 09:32 PM IST
विज्ञापन
रुदौली। महाराष्ट्र के नासिक में सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले भर्रा गांव निवासी शिवम यादव (24) का शनिवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। शिवम की शादी की तैयारी कर रहा परिवार गहरे सदमे में है। मृतक के घर पहुंचे विधायक रामचंद्र यादव ने परिजनों को सांत्वना दी और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों ने बताया कि शिवम की शादी की तैयारियां चल रही थीं। नवंबर में ही शहनाई बजने वाली थीं, लेकिन सड़क हादसे ने सारी खुशियां छीन लीं।
भर्रा निवासी शिवम नासिक में मजदूरी करता थे। 29 जुलाई को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर विधायक के पुत्र आलोक चंद्र यादव परिजनों के साथ नासिक पहुंचे और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर पार्थिव शरीर को गांव लेकर आए। शुक्रवार देर शाम शव गांव पहुंचा और शनिवार सुबह अंत्येष्टि की गई।