फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   wedding of shivpal singh son ankur

कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह ने लगवाई हाथों में महंदी

Wed, 09 Mar 2016 12:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सैफई
ब्यूरो/अमर उजाला, सैफई Updated Wed, 09 Mar 2016 12:36 PM IST
सार

  • तेल चढ़ाई में पहुंचे मुलायम सिंह यादव
  • डिंपल यादव ने की महमानों की मेजबानी
  • आज सैफई में जुटेंगे वीआईपी, व्यवस्था चौकस

विज्ञापन
wedding of shivpal singh son ankur
बेटे की मेहंदी की रस्म में मेहंदी लगाए श‌िवपाल - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव के पुत्र पीसीएफ चेयरमैन आदित्य यादव अंकुर के विवाह की तैयारियां जोरशोर से चल रही है। अंकुर के हाथों में महंदी रची तो साथ में पिता कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव, उनकी पत्नी ने भी हाथों में मेहंदी लगवाई।

विज्ञापन


तेल चढ़ाई एवं मेहंदी की रस्म में खुद सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव पहुंचे। सपा प्रमुख के पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, सासंद डिंपल व परिवार के अन्य सदस्य भी दिल्ली, लखनऊ से सैफई पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


महिला संगीत और तेल चढ़ाई की रस्म के दौरान ढोलक की थाप के बीच हर ओर हर्षोल्लास का माहौल दिख रहा था। आदित्य की मां सरला, भाभी सांसद डिंपल, बहन अनुभा, भाभी मृदुला ने महिला संगीत की मेजबानी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रंगीन राजस्थानी कुर्ते और पाजामी में दूल्हा आदित्य सबसे अलग नजर आ रहे थे। शादी समारोह में मुलायम सिंह यादव परिवार के हर सदस्य हिस्सा लेंगे। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के पहुंचने के बाद विभिन्न स्थानों पर रह रहे परिवार के लोग सैफई की ओर रवाना हो गए हैं।

मुलायम, अखिलेश और ड‌िंपल पहुंचे सैफई

wedding of shivpal singh son ankur
जोर-शोर से चल रही हैं शादी की तैयार‌ियां - फोटो : Amar Ujala

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव मंगलवार को सैफई पहुंचे और पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में बैठ कर विवाह समारोह की तैयारी का जायजा लिया और लड़की पक्ष को ठहराने की उम्दा व्यवस्थाओं को लेकर काफी जोर दिया। 

उन्होंने कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव से इंतजाम के बारे में विस्तार से जानकारी ली। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनकी पत्नी सांसद डिंपल यादव भी सैफई पहुंचे। 

मुख्यमंत्री बुधवार सुबह अपने कार्यक्रमों के तहत चले जाएंगे, मगर शाम को लौटकर विवाह कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए 11 मार्च तक सैफई में प्रवास करेंगे। इसके अलावा लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव, सांसद धर्मेंद्र यादव, तेजप्रताप यादव और अनुराग यादव सहित दिल्ली एवं लखनऊ में रह रहे परिवार के सभी सदस्य देर रात तक सैफई पहुंच जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed