फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   webinar on fashion designing in amity university

फैशन इंडस्ट्री में रोजगार की असीम संभावनाएं, छात्रों को वेबिनार में दी जानकारी

Fri, 02 Jul 2021 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
webinar on fashion designing in amity university
लखनऊ। एमिटी स्कूल ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी, एमिटी विश्वविद्यालय की ओर से फैशन टेक्नोलॉजी के छात्रों को फैशन जगत में रोजगार की संभावनाओं से परिचित कराने के लिए ‘फैशन में आकर्षक कॅरियर’ विषयक वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार की शुरुआत करते हुए एमिटी स्कूल की निदेशिका प्रो. पूजा वर्मा ने कहा कि फैशन विश्व स्तर पर खुद का प्रतिनिधित्व करने का एक शानदार तरीका है। फैशन के माध्यम से कोई भी अपनी संस्कृति, धर्म या मानसिकता को बखूबी दर्शा सकता है। उन्होंने फैशन इंडस्ट्री में रोजगार की संभावनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभिन्न अकादमिक संस्थानों द्वारा फैशन कम्युनिकेशन, फैशन डिजाइन, लेदर एंड एक्सेसरी डिजाइन, फैशन टेक्नोलॉजी, फैशन जर्नलिज्म, फैशन टेक्नोलॉजिस्ट, फैशन फोटोग्राफी और कई अन्य पाठ्यक्रम पढ़ाते हैं, जहां से युवा प्रशिक्षण लेकर फैशन इंडस्ट्री से जुड़ सकते हैं। वेबिनार में विद्यार्थियों ने भी अपनी शंकाएं दूर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed