{"_id":"67d9548a3ca047dc4808c83f","slug":"weather-will-keep-changing-in-uttar-pradesh-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather in UP: तीन दिन बाद फिर से होगी बूंदाबांदी, पारे में उतार चढ़ाव जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather in UP: तीन दिन बाद फिर से होगी बूंदाबांदी, पारे में उतार चढ़ाव जारी
Tue, 18 Mar 2025 04:40 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 18 Mar 2025 04:40 PM IST
सार
यूपी में पारे का उतार चढ़ाव जारी है। आने वाले दिनों में भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। कई इलाकों मे फिर से बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में पिछले दो दिनों में हुई बूंदाबांदी से तपिश भरी गर्मी से जहां राहत मिली है वहीं मौसम विभाग के पूर्वानुमानों के मुताबिक शुक्रवार से मौसम में फिर से बदलाव के आसार हैं।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह से ही प्रदेश भर में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवाएं चलीं। इसके असर से प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में पारे में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - प्रदेश के पुलिस तंत्र में बड़ा फेरबदल, 32 IPS अधिकारी इधर से उधर; देखें लिस्ट
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी के मंत्री संजय निषाद बोले- औरंगजेब को आदर्श मानने वाले नागपुर हिंसा के लिए जिम्मेदार
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक उत्तर प्रदेश में 18 से 20 मार्च तक मौसम शुष्क रहने वाला है। इसके बाद बंगाल की खाड़ी से चली नमी युक्त पुरवाई फिर से मौसम में बदलाव लाएगी।
सोमवार की सुबह राजधानी लखनऊ समेत गोरखपुर, वाराणसी सोनभद्र, प्रयागराज, सुल्तानपुर, अयोध्या, बाराबंकी, इटावा, बिजनौर आदि जगहों पर हल्की बारिश देखने को मिली थी। कई जिलों में बारिश के संग ओले भी पड़े।
मौसम विभाग का कहना है कि बदले हुए मौसम के बीच 21 व 22 मार्च को विभिन्न इलाकों में बूंदाबांदी के बाद तापमान में हल्की गिरावट आएगी। इसके बाद फिर से मौसम यू टर्न लेगा और पारे में उछाल देखने को मिलेगा।