{"_id":"67d93fd7f93f8461e4064103","slug":"up-up-minister-sanjay-nishad-said-nagpur-who-considers-aurangzeb-as-an-ideal-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: यूपी के मंत्री संजय निषाद बोले- औरंगजेब को आदर्श मानने वाले नागपुर हिंसा के लिए जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: यूपी के मंत्री संजय निषाद बोले- औरंगजेब को आदर्श मानने वाले नागपुर हिंसा के लिए जिम्मेदार
Tue, 18 Mar 2025 03:11 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 18 Mar 2025 03:11 PM IST
सार
निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी सरकार में मंत्री संजय निषाद ने नागपुर हिंसा को लेकर बयान दिया है। उन्होंने अखिलेश यादव को भी निशाने पर लिया है।
विज्ञापन
सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निषाद पार्टी की संवैधानिक अधिकार रथयात्रा लेकर सुल्तानपुर पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने नागपुर हिंसा और सम्भल में मेजा मेले की रोक पर बड़ा बयान दिया है। नगर के लोक निर्माण विभाग स्थित गेस्ट हाउस में पत्रकारों से रूबरू हुए मंत्री संजय निषाद ने सम्भल में मेले की परमिशन न दिए जाने पर कहा कि हमें किताबों में पढ़ाना चाहिए कि कौन कितना क्रूर था। क्रूरता पर जश्न मनाना और मेला लगाना ये कौन सी बात है।
विज्ञापन
मेले से लोग आदर्श सीखते हैं। आज के समय कोई अपने बेटे का नाम औरंगजेब नहीं रखता। संजय निषाद ने कहा कि हमारी सरकार में भारतीय सभ्यता का निर्माण करने वालों की जगह है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - हवलदार इंस्ट्रक्टर भर्ती परीक्षा में बड़ा अपडेट, पीईटी के लिए प्रवेश पत्र जारी; पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - प्रदेश के पुलिस तंत्र में बड़ा फेरबदल, 32 IPS अधिकारी इधर से उधर; देखें लिस्ट
वहीं, नागपुर में हिंसा पर उन्होंने कहा कि औरंगजेब को आदर्श मानने वाले इसके जिम्मेदार हैं, इसका जवाब उन्हें जनता देगी। सपा मुखिया और पार्टी को बताना चाहिए कि वे औरंगजेब को आदर्श मानते हैं या कृष्ण भगवान को। हम लोग तो निषादराज को अपना आदर्श मानते हैं। उन्होंने कहा कि कई लोग हैं जो पिछली सरकारों में थे, अब बीजेपी सरकार में आकर मलाई काट रहे हैं।