{"_id":"64bbfcafd50b9928c607d323","slug":"weather-update-and-forecast-in-up-coming-days-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम ने दी खुशखबरी: यूपी में फिर से सक्रिय हो रहा है मानसून, जानिए कब से होगी अच्छी बरसात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम ने दी खुशखबरी: यूपी में फिर से सक्रिय हो रहा है मानसून, जानिए कब से होगी अच्छी बरसात
Sat, 22 Jul 2023 10:15 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 22 Jul 2023 10:15 PM IST
सार
भीषण गर्मी और उमस से तंग आ चुके यूपी के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। यूपी में मानसून की सक्रियता फिर से बढ़ने वाली है।
विज्ञापन
Prayagraj News : शनिवार की दोपहर हुई झमाझम बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत मिली।
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के लोगों को गर्मी और उमस से जल्द ही राहत मिलने वाली है। प्रदेश से रूठा मानसून एक बार फिर से लौट रहा है। मानसून फिर से अपनी रफ्तार पकड़ने को है। मौसम विभाग ने प्रदेश में मानसून की सक्रियता 24 जुलाई से बढ़ने के संकेत दिए हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, मानसून ट्रफ उत्तर की ओर बढ़ने लगी है। इसके कारण उत्तर प्रदेश के ऊपर मानसून मजबूत होगा।
विज्ञापन
सोमवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ वर्षा के आसार हैं। हालांकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ ही स्थानों पर बारिश के संकेत मिल रहे हैं। 25 जुलाई को बारिश की तीव्रता व इसका क्षेत्र बढ़ेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पूरी तरह से बारिश का असर दिखेगा। साथ ही प्रदेश के पूर्वी इलाकों के अधिकतर इलाकों में भी बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
यही स्थिति 28 जुलाई तक बनी रहेगी। इसी के साथ मौसम विभाग ने 24 से 28 जुलाई तक मेघ गर्जन और बिजली गिरने के आसार जताते हुए चेतावनी जारी की है।
उमस और गर्मी में बीते रहे हैं दिन
बीते चार से पांच दिन यूपी के लोगों के लिए कष्टकारी साबित हुए। दिन में तेज धूप और रात में उमस लोगों को तंग करती रही। लखनऊ और उसके आसपास बीते दो दिनों से न्यूनतम तापमान 30 डिग्री के ऊपर तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान में इतनी बढ़त मौसम विभाग के लिए भी हैरानी का विषय बनी रही। हालांकि शनिवार की शाम से राजधानी में हल्की ठंडी हवाएं चलनी शुरू हुईं। कुछ जगहों पर छिटपुट बरसात भी हुई।
विज्ञापन