फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   weather update and forecast in up

ज्येष्ठ जैसा हुआ सावन में मौसम: न्यूनतम तापमान पहुंचा 30 के पार, जानिए यूपी में कब से फिर शुरू होगी बरसात

Sat, 22 Jul 2023 05:02 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 22 Jul 2023 05:02 PM IST
सार

सावन के महीने में तेज गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। न्यूनतम पारा रोज नए रिकॉर्ड बना रहा है। दिन में धूप और उमस लोगों को बेहाल कर रही है। 

विज्ञापन
weather update and forecast in up
दिन में तेज धूप और उमस लोगों को परेशान किए हुए हैं। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राजधानी सहित पूरे यूपी का मौसम लोगों को चकित किए हुए है। हिंदी मास सावन में जब हर समय तरफ बारिश और हरियाली होती है उस समय लोगों को धूप और उमस का सामना करना पड़ रहा है। दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी रिकॉर्ड वृद्वि हुई है। समय से आए मानसून ने लोगों के मन में अच्छी बरसात और गर्मी से राहत की उम्मीद जगा दी थी। उस उम्मीद को थमी बारिश और चढ़ते पारे ने तोड़ दिया। खासकर रात का पारा रिकॉर्ड बनाने लगा। बृहस्पतिवार की रात को न्यूनतम तापमान 30 पार जाकर 30.1 डिग्री दर्ज हुआ।
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, 8 जुलाई 2018 को न्यूनतम तापमान 30 डिग्री दर्ज हुआ था। पांच साल बाद ये रिकॉर्ड टूटा और शुक्रवार को पारा 30..1 डिग्री दर्ज हुआ।
विज्ञापन

आने वाले दो दिन तक मौसम में कोई विशेष बदलाव के संकेत नहीं मिल रहे हैं। गर्मी का सामना इसी तरह से करना पड़ा सकता है। वहीं शुक्रवार को दिन का पारा 36.9 डिग्री रहा, बृहस्पतिवार को दिन का तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। मौसम विभाग के अनुसार कुछ रोज बाद ही मानसून के यूपी में लौटने के संकेत हैं। पहले पश्चिम यूपी में बारिश होने की संभावना है उसके बाद मानसून पूर्वी उत्तर प्रदेश की तरफ बढ़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते वर्षों/दशकों में यूं रिकार्ड होता रहा न्यूनतम तापमान

02 जुलाई 1987 -32.5
03जुलाई 1982 -31.6
07 जुलाई 1982 -31.2
10 जुलाई 1987 -30.4
01 जुलाई 2021 -30.3
02 जुलाई 1987 - 30.2
08 जुलाई 2018 - 30 डिग्री


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed