फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   weather update and forecast in up

यूपी में बदल गया मौसम: मानसून कमजोर पड़ने से बढ़ने लगा तापमान, आने वाले दिनों में परेशान कर सकती है उमस

Mon, 17 Jul 2023 08:58 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 17 Jul 2023 08:58 PM IST
सार

यूपी में मौसम ने करवट ली है। सोमवार को करीब-करीब पूरे यूपी में बारिश थमी सी रही। पारा बढ़ने से दिन में उमस लोगों को परेशान करती रही। ऐसा ही मौसम अभी कुछ दिनों तक बना रह सकता है। 

विज्ञापन
weather update and forecast in up
rain - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी में मानसून कमजोर पड़ गया है। उड़ीसा तट पर बना कम दबाव का क्षेत्र बनने से ऐसा हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश ज्यादा प्रभावित रहेगा। यहां पर इस बीच बारिश कम होगी। कहीं-कहीं छिटपुट बरसात हो सकती है। जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक मानसून टर्फ अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर सरकने के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता में प्रभावी तौर पर कमी दर्ज की गई। आगामी दिनों में भी मानसून टर्फ अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण में बने रहने के कारण विशेष रूप से पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसूनी गतिविधि कमजोर रहेगी।
विज्ञापन


 थंडरस्टॉर्म के साथ कहीं-कहीं छिटपुट बारिश तक सीमित हो जाने की सम्भावना है। जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होते रहने की सम्भावना अभी भी बनी हुई है। वहीं सम्पूर्ण प्रदेश में वर्षा के क्षेत्रीय वितरण व तेजी में कमी आएगी। इस कारण तापमान बढ़ेगा। धूप निकलने के साथ उमस के स्तर में भी इजाफा होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बढ़ना शुरू हो गया है पारा 

पारे में वृद्धि और धूप की तेजी सोमवार से दिखने लगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश में तो नहीं लेकिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्रभावी वृद्धि देखी गई है। बांदा में 1.2 डिग्री बढ़कर तापमान 37.6 डिग्री दर्ज किया गया। रविवार को पारा 36.4 डिग्री था। बुंदेलखंड व आसपास के इलाकों में पारा बढ़ा है। झांसी में रविवार के 32.2 की तुलना में 2.5 डिग्री बढ़कर 34.7 डिग्री दर्ज हुआ। इटावा में 3 डिग्री बढ़ा और सोमवार को 34 डिग्री दर्ज किया गया। रविवार को पारा यहां 31 डिग्री था।


लखनऊ में धूप और उमस

यूपी की राजधानी लखनऊ में सोमवार को बरसात नहीं हुई। बादल और धूप आते-जाते रहे। दिन में कभी भी घने काले बादल नहीं आए। धूप होने से मौसम में उमस बनी रही। कई दिनों के बाद ऐसा हुआ जब पूरे दिन बरसात नहीं हुई। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed