{"_id":"5e11bfe88ebc3e87c300c483","slug":"weather-update-about-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम अपडेट: दिन में धूप देगी राहत, 7 व 8 जनवरी को बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम अपडेट: दिन में धूप देगी राहत, 7 व 8 जनवरी को बारिश के आसार
Sun, 05 Jan 2020 04:26 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 05 Jan 2020 04:26 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसमी उठापटक के बाद शनिवार को दिन भर गुनगनुी धूप की राहत देने वाले मौसम के तेवर अगले हफ्ते से बदल सकते हैं। मौसम विज्ञानियों ने इसकी संभावना जताई है। इन सबके बीच मौसम विभाग ने सुबह और रात के समय पश्चिमी उप्र और पूर्वी उप्र के कुछेक इलाकों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
वहीं, रविवार को भी सुबह कोहरा रहने के बाद धूप निकली। जिससे लोगों को राहत मिली। छुट्टी का दिन होने से लोग पार्कों में टहलते देखे गए। एक जनवरी के बाद से सुबह कोहरा और ठंड के साथ ही दोपहर धूप निकल रही है।
विज्ञापन
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्त ने बताया कि बारिश के बाद मौसम सामान्य हो रहा है, लेकिन अभी ये बदलेगा। पहाड़ों पर सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते 7 और 8 जनवरी के आसपास पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत प्रदेश के अधिकतर इलाकों में बादलों की आवाजाही के बाद हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
उसके बाद सुबह और रात के तापमान की गिरावट से गलन ठिठुरन बढ़ेगी, लेकिन दोपहर के समय धूप मिलती रहेगी। उधर, प्रदेश में 5 डिग्री न्यूनतम पारे के साथ मुजफ्फरनगर और 5.9 डिग्री पारे के साथ फतेहगढ़ सबसे ठंडे स्थान रहे।