{"_id":"65e2072b9da226638903a250","slug":"weather-of-uttar-pradesh-will-changed-in-next-two-days-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अगले दो दिनों में बदलेगा यूपी का मौसम, कई जिलों में जारी किया गया ओलावृष्टि का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अगले दो दिनों में बदलेगा यूपी का मौसम, कई जिलों में जारी किया गया ओलावृष्टि का अलर्ट
Sat, 02 Mar 2024 12:11 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 02 Mar 2024 12:11 AM IST
सार
मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। कई जिलों में तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने के आसार हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी विक्षोभ का असर शुक्रवार को दोपहर बाद से प्रदेश के कई इलाकों पर दिखाई देने लगा। मौसम विभाग के मुताबिक, अलीगढ़, मथुरा व आगरा में बारिश से मौसम में बदलाव शुरू हो गया है।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, शनिवार और रविवार को प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम में बदलाव का असर दिख सकता है। प्रदेश के कई इलाकों में बिजली गिरने और 40-50 किमी की रफ्तार से तेज हवा चलने के आसार हैं। आगरा व आसपास ओलावृष्टि भी हो सकती है।
विज्ञापन
यहां ओलावृष्टि की चेतावनी
सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, जालौन, हमीरपुर, महोबा व आसपास इलाकों में ओले पड़ सकते हैं। बांदा चित्रकूट, फतेहपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कासगंज व आसपास के इलाकों में भी ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन