{"_id":"660839c50f19eaeb49014448","slug":"weather-of-uttar-pradesh-sun-shines-in-march-itself-mercury-crosses-40-in-prayagraj-minimum-temperature-goe-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी का मौसम: मार्च में ही सूरज ने उगली आग, प्रयागराज में पारा 40 पार, 24 डिग्री के ऊपर गया न्यूनतम तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी का मौसम: मार्च में ही सूरज ने उगली आग, प्रयागराज में पारा 40 पार, 24 डिग्री के ऊपर गया न्यूनतम तापमान
Sat, 30 Mar 2024 09:41 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 30 Mar 2024 09:41 PM IST
सार
Weather of UP: यूपी का मौसम एकदम से गर्म हो गया है। बीते कई दिनों से यूपी में किसी ना किसी शहर का पारा 40 के पार जा रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए भविष्यवाणी की है।
विज्ञापन
दोपहर की धूप मई और जून जैसी होने लगी है।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
मार्च के मौसम में मई का एहसास हो रहा है। प्रदेश में अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोत्तरी हुई है। गर्मी की तल्खी से शनिवार को भी लोगों को राहत नहीं मिली। तीखी धूप के बीच प्रयागराज में अधिकतम पारा 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। झांसी और आगरा में भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री पार जाकर क्रमश: 40.3 और 40.4 डिग्री दर्ज हुआ। इस बीच पारा पूरे प्रदेश में सामान्य से अधिक बना हुआ है और लोग चढ़ती गर्मी से अभी से परेशान होने लगे हैं।
विज्ञापन
मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में लखीमपुर खीरी में रात सबसे गर्म रही। यहां पर न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। 29 मार्च की अपेक्षा इसमें तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। फतेहगढ़ में न्यूतम तापमान 24 डिग्री पर स्थिर रहा, जबकि प्रयागराज व हरदोई में यह 24 डिग्री से अधिक दर्ज हुआ।
विज्ञापन
मिल सकती है राहत
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, रविवार को मौसम शुष्क रहेगा। 25-35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। इससे आने वाले दो-तीन दिन कुछ राहत मिलेगी और पारे में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन