फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Weather of UP: Westerly winds will blow at high speed from tomorrow, night temperature dropped by 3.4 degrees,

यूपी का मौसम: कल से तेज रफ्तार में बहेंगी पछुआ हवाएं, रात का पारा 3.4 डिग्री लुढ़का, ये हैं पूर्वानुमान

Mon, 03 Mar 2025 09:46 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 03 Mar 2025 09:46 AM IST
सार

Weather of UP: यूपी में पछुआ हवाओं के चलते एक बार फिर मौसम सुहावना होगा। रविवार को दिन भर चली तेज हवाओं ने रात के पारे को गिरा दिया। 

विज्ञापन
Weather of UP: Westerly winds will blow at high speed from tomorrow, night temperature dropped by 3.4 degrees,
यूपी का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राजधानी में रविवार को दिन में धूप खिली रही और तेज रफ्तार पछुआ हवाएं चलीं। रविवार की रात पारे में 3.4 डिग्री की गिरावट भी देखने को मिली। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को भी रूखी हवाओं संग धूप की तल्खी जारी रहने वाली है। मंगलवार से उत्तरी पछुआ हवाओं की रफ्तार में इजाफा होगा। रविवार को लखनऊ में 30 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली पछुआ की वजह से हवा की गुणवत्ता में भी सुधार देखने को मिला।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह कहना है कि मंगलवार को पहाड़ों से आ रही उत्तरी पछुआ हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटे पहुंच सकती है। ठंडी पछुआ हवाओं की वजह से धूप की तल्खी से फौरी तौर पर राहत मिलेगी। अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट भी देखने को मिल सकती है। हवाओं के मंद पड़ने पर फिर से पारे में बढ़त होगी। रविवार को दिन का पारा 1.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़त के साथ 30.8 डिग्री सेल्सियस तो वहीं रात का पारा 3.4 डिग्री की गिरावट के साथ 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Trending Videos

मार्च से मई के बीच ज्यादा रहेगा तापमान

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि इस बार मार्च से मई के बीच न सिर्फ अधिकतम व न्यूनतम तापमान के सामान्य से अधिक रहने के संकेत हैं बल्कि हीट वेव के दिनों की संख्या में भी इजाफा होगा। उन्होंने बताया कि इस बार सर्दियों के दौरान पश्चिमी विक्षोभों की सक्रियता में कमी रही, इसकी वजह से प्रदेश में सामान्य से 88 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई, जबकि लखनऊ में यह कमी 98 प्रतिशत रही। इस वजह से फरवरी का अंत असामान्य रूप से गर्म रहा।

इस बार गर्मियों के दौरान भी प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभों की सक्रियता में कमी रहने का अनुमान है। प्रशांत महासागर में कमजोर ला-नीना परिस्थितियों के आगामी सीजन के दौरान तटस्थ नीनो परिस्थितियों में संभावित परिवर्तन के आसार हैं।

फरवरी की आखिरी रात हमीरपुर में न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो वहां के फरवरी महीने के इतिहास में सबसे गर्म रात थी। इसी तरह, वाराणसी में 19.5 डिग्री और लखनऊ में 19.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया, जो इन दोनों शहरों में फरवरी की चौथी सबसे गर्म रात रही।

विज्ञापन

शहर में हवा के झोकों कई बार उड़ी बिजली

 शहर के कई क्षेत्रों में रविवार को 35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलने वाली हवाओं से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। यह संकट उन इलाकों में हुआ, जहां पर अब तक 11 हजार एवं 33 हजार वोल्ट की हाइटेंशन ओवर हेड लाइनों को छूने वाली पेड़ों की शाखाओं को काटा नहीं गया है। जहां पर हाइटेंशन लाइनें लंबी थीं, वहां बिजली आपूर्ति में ज्यादा व्यवधान पड़ा।

अहिबरनपुर उपकेंद्र के तहत पक्का पुल, बागशाह जी, गोमती बंधा आदि इलाकों में सुबह से शाम तक पांच बार से ज्यादा उपभोक्ताओं की आपूर्ति बंद हुई। हालांकि, 10 से 20 मिनट में आपूर्ति चालू भी हो गई। हवाओं के चलते बार-बार ट्रिपिंग से बिजली उपकरणों पर असर पड़ा। इसी प्रकार गोमतीनगर के कई खंडों में दोपहर को 11 केवी लाइनों के फ्यूज उड़े तो उपकेंद्रों में धमाका भी हुआ। ऑपरेटर भी फीडर को दोबारा चालू करने में शाम तक मशक्कत करते रहे। गोमतीनगर में पेड़ ज्यादा होने के कारण हवा के तेज चलने पर ये समस्या आती है। डालीबाग कॉलोनी एवं तिलक मार्ग पर भी रविवार दोपहर में दो-तीन बार ट्रिपिंग के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई। ग्रामीण अंचल में तो इस हवा के चलते ओवर हेड लाइनों की बिजली को एहतियातन बंद भी करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed